Bizarre News : अकेलापन दूर करने के लिए कई लोग पैसे के बदले पार्टनर खोजते हैं। अमेरिका के वाशिंगटन में एक ‘शुगर डैडी’ ने अकेलापन दूर करने के लिए दो लड़कियों को बुलाया था लेकिन दोनों ने मिलकर ऐसा कांड किया, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पुलिस ने दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ये जघन्य अपराध करने का आरोप है।
दोनों लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने एक 53 साल के शख्स की हत्या की फिर उसके शरीर के टुकड़े भी कर दिए। दोनों ने शख्स के अंगूठे को काटकर उससे आने जाने का पेमेंट, ड्रग्स और शराब के लिए भी पैसे निकाल लिए। मिली जानकरी के अनुसार,फासिल टेक्लेमरियम नाम के शख्स पर पीबॉडी स्ट्रीट स्थित उसके ही घर में चाकू से हमला किया गया था, उसके सिर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए । इतना ही नहीं, दाहिने हाथ का अंगूठा भी गायब था। बता दें कि अमेरिका में थंब प्रिंट से पेमेंट करने की सुविधा है।
दो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच में पुलिस को दो लड़कियों की जानकारी मिली। 19 साल की ऑड्रे डेनिस मिलर और 22 साल की टिफनी टेलर ग्रे पर ‘शुगर डैडी’ की हत्या का आरोप लगा है। कुछ लोगों का दावा है कि टिफनी टेलर ग्रे एक सेक्स वर्कर है और उसने मृतक बुजुर्ग को अपना ‘शुगर डैडी’ बताया है।
यह भी पढ़ें : 7वीं बार काटा सांप तो बोला युवक-सपने में कहा-9वीं बार में मौत तय, जिलाधिकारी ने लिया एक्शन
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग की हत्या करने के बाद अंगूठा काट लिया और इससे गांजा, शराब के लिए पैसे चुकाए। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में दो लोगों को बुजुर्ग के घर से अपना चेहरा छुपाकर बाहर निकलते देखा गया, दोनों पर बुजुर्ग के घर में चोरी करने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों पर हत्या और लूटपाट करने का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी डायरेक्टर ने पेशाब करने के लिए बुलाई पुलिस, नशे में धुत हालत में फोन करना पड़ा महंगा
दावा किया जा रहा है कि इस हत्या में कुल चार लोग शामिल थे। इसमें दो महिलाएं थीं और दो पुरुष भी शामिल थे। कांड करने के बाद उन्होंने सबूतों को नष्ट करने के लिए एजेंट का इस्तेमाल किया था। कहा जा रहा है कि दो पुरुष वही थे जो सबूत नष्ट करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की हत्या 1 अप्रैल को ही हुई थी, 21 जून को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
‘शुगर डैडी’ का क्या मतलब?
शुगर डैडी’ अंग्रेजी में उपयोग किया जाने वाला एक टर्म है। इसका मतलब होता है एक बुजुर्ग अमीर व्यक्ति जो अपना अकेलापन दूर करने के लिए लड़कियों को डेट करता है। इसके बदले वह पैसा, गिफ्ट जैसी तमाम चीजे देता हो।
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines