Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े गेंदबाजों को बोल्ड किया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस विराट की खूब सराहना करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विराट को बिल्कुल पसंद नहीं करते। और इसके पीछे बड़ी वजह है विराट का आक्रामक स्वभाव। इसीलिए कुछ लोग उन्हें ‘चोकली’ कहकर चिढ़ाते हैं।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला श्रीलंका में, जहां एक श्रीलंकाई क्रिकेट फैन ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़ा होकर विराट को चोकली-चोकली कहकर चिढ़ा रहा था। उन्हें देखकर विराट भड़क गए और अब आप देखिए उन्होंने क्या जवाब दिया। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय फैंस का कहना है कि, ”श्रीलंका ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है।”
यह भी पढ़े : इस जेल को देख भूल जाएंगे टॉप रेस्टोरेंट, खाना देख कहेंगे हमें भी करना है ‘क्राइम’, देखें Viral Video
वीडियो में क्या था?
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज को खेलने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा श्रीलंका पहुंच चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी एक श्रीलंकाई फैन कमरे के बाहर खड़ा हो गया और विराट को चोकली-चोकली कहकर चिढ़ाने लगा। विराट ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज करा। लेकिन जब उसने परेशान करना बंद नहीं किया तो विराट ने गुस्से में कहा, ‘यहां नहीं।’ इसको सुनने के बाद फैन चुपचाप चला जाता है।
यह है वो वीडियो:
विराट को चोकली नाम किसने दिया?
आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर मैच के दौरान विराट और गंभीर के बीच हुई लड़ाई को हर कोई जानता है। इसके बाद केकेआर के फैंस विराट को चोकली कहकर चिढ़ाने लगे। आपको बता दें जो लोग विराट के आक्रामक स्वभाव को पसंद नहीं करते वे भी अब विराट को चोकली कहकर बुलाते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी आपको अक्सर चोकली शब्द मिल जाएगा। आपको बता दें फैंस ने उनको चोकली इस लिए कहते हैं। क्योकि अक्सर विराट बड़े मैचेस में चोक क्र जाते हैं, और रन नहीं बना पाते।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
16 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
19 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines