इस जेल को देख भूल जाएंगे टॉप रेस्‍टोरेंट, खाना देख कहेंगे हमें भी करना है 'क्राइम', देखें Viral Video

Japan Prison Food: जापान की जेलों में मिलता है होटल जैसा खाना! जानिए कैसे कैदियों को मिलता है स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन। क्या आप भी चाहेंगे ऐसा खाना?

Japan Prison Food

Japan Prison Food

विज्ञापन

Japan Prison Food: आमतौर पर जेलों की तस्वीर हमारे दिमाग में एक ऐसी जगह की होती है जहां रहने की कठिनाइयों के साथ-साथ खाना भी बहुत ही साधारण होता है। लेकिन जापान की जेलें इस धारणा को पूरी तरह बदल कर रख देती हैं। यहां कैदियों को मिलने वाला खाना इतना पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है कि आप भी इसे चखने की इच्छा कर सकते हैं।

वीडियो में क्या था ?

विज्ञापन

जापानी संस्कृति में भोजन को बहुत महत्व दिया जाता है और अब ये मान्यता जेलों तक भी पहुंची हुई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सबसे पहले जेल की किचन के अंदर वहा के शेफ अंदर आते हैं, और उसके तुरंत बाद एक जेल का अधिकारी उन सभी लोग के कपड़ो,बालों और नाखूनों की अच्छे से जांच करता है। जांच खतम होने के बाद वह सभी अपने-अपने काम में लग जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग बड़ी साफ सुथराई से सब्जी काट रहे हैं ,तो वहीं कुछ लोग चावलों को धो कर पका कर अच्छे से नाप टोल करके प्लेट में सजा रहे हैं।

ये है वो वायरल वीडियो:

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Foodporn ™ (@foodporn)

विज्ञापन

क्या हैं लोगों के रिएक्शंस:

जापानी जेलों में मिलने वाले खाने की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई लोग तो यह जानकर दंग रह गए हैं कि जेल का खाना इतना अच्छा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि उन्हें भी जेल जाना चाहिए ताकि वो ऐसा खाना खा सकें। वहीं, कुछ लोग इस बात से प्रभावित हैं कि जापान में कैदियों के सुधार पर कितना ध्यान दिया जाता है। हालांकि, कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं कि क्या यह सभी जेलों में होता है या सिर्फ कुछ चुनिंदा जेलों में। कुल मिलाकर, यह खबर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ