---विज्ञापन---

IND Vs SL: ‘चोकली’ नाम से चिढ़ा रहे थे फैंस, विराट ने कुछ इस नजर से देखा, Watch Video

Virat Kohli Viral Video: प्रैक्टिस के दौरान एक श्रीलंकाई क्रिकेट फैन विराट कोहली को चोकली-चोकली कहकर चिढ़ा रहा था। अब आप देखिये कि कैसे चोकली शब्द सुनकर विराट कैसे फैन को आंखें दिखने लगे। इस वीडियो के अंत को दिखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि श्रीलंका ने विराट को अब छेड़ दिया है, अब वह किसी को नहीं छोड़ेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली क्रिकेट जगत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े गेंदबाजों को बोल्ड किया है। ऐसे में क्रिकेट फैंस विराट की खूब सराहना करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विराट को बिल्कुल पसंद नहीं करते। और इसके पीछे बड़ी वजह है विराट का आक्रामक स्वभाव। इसीलिए कुछ लोग उन्हें ‘चोकली’ कहकर चिढ़ाते हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला श्रीलंका में, जहां एक श्रीलंकाई क्रिकेट फैन ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़ा होकर विराट को चोकली-चोकली कहकर चिढ़ा रहा था। उन्हें देखकर विराट भड़क गए और अब आप देखिए उन्होंने क्या जवाब दिया। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय फैंस का कहना है कि, ”श्रीलंका ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है।”

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़े : इस जेल को देख भूल जाएंगे टॉप रेस्‍टोरेंट, खाना देख कहेंगे हमें भी करना है ‘क्राइम’, देखें Viral Video

वीडियो में क्या था?

---खबर नीचे जारी है---

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज को खेलने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा श्रीलंका पहुंच चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी एक श्रीलंकाई फैन कमरे के बाहर खड़ा हो गया और विराट को चोकली-चोकली कहकर चिढ़ाने लगा। विराट ने पहले तो उन्हें नजरअंदाज करा। लेकिन जब उसने परेशान करना बंद नहीं किया तो विराट ने गुस्से में कहा, ‘यहां नहीं।’ इसको सुनने के बाद फैन चुपचाप चला जाता है।

यह है वो वीडियो:

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

विराट को चोकली नाम किसने दिया?

आईपीएल में आरसीबी बनाम केकेआर मैच के दौरान विराट और गंभीर के बीच हुई लड़ाई को हर कोई जानता है। इसके बाद केकेआर के फैंस विराट को चोकली कहकर चिढ़ाने लगे। आपको बता दें जो लोग विराट के आक्रामक स्वभाव को पसंद नहीं करते वे भी अब विराट को चोकली कहकर बुलाते हैं। यहां तक ​​कि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी आपको अक्सर चोकली शब्द मिल जाएगा। आपको बता दें फैंस ने उनको चोकली इस लिए कहते हैं। क्योकि अक्सर विराट बड़े मैचेस में चोक क्र जाते हैं, और रन नहीं बना पाते।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Aug 02, 2024 12:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola