हाईवे पर दौड़ रही गाड़ियों के बीच आ गिरा विमान, बन आग का गोला; भयानक वीडियो आया सामने

Flight Crash Viral Video : हाईवे पर दौड़ रहीं गाड़ियों के बीच अचानक एक विमान आ गिरा।इसके बाद वह आग का गोला बन गया। इस हादसे में पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Flight Crash Video

Flight Crash Viral Video : हाईवे पर दौड़ रही गाड़ियों के बीच एक विमान के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान आग का गोला बन गया और हाईवे पर ही वह जल रहा है। हाईवे पर चल रही गाड़ियों के ड्राइवर इस घटना से डर गए थे। किसी कार सवार ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 30 जुलाई को नीदरलैंड के रॉटरडैम से लगभग 37 मील दूर ब्रेडा में हुई थी। विमान में एक ही इंसान सवार था जिसकी इस दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना के वक्त हाईवे पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि विमान ने एक मोड़ लिया और फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसमें तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह जलकर खाक हो गया।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर क्रैश हुए विमान से धुंआ निकल रहा है। एक तरफ की गाड़ियां रुकी हुई है और दूसरी साइड से गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। कई लोग खड़े होकर इस घटना को देख रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि क्रैश होने के बाद विमान आग का बड़ा गोला बन गया था।


क्रैश हुआ विमान एक छोटा विमान था, जिससे एक शख्स ट्रेनिंग कर रहा था। ब्रेडा एविएशन फ्लाइट स्कूल की तरफ से बताया गया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह उस समय प्रशिक्षण ले रहा था। बताया जा रहा है कि घटना में पायलट की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्लाइंग स्कूल की तरफ से दावा किया गया है कि हम इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वहीं इस घटना के बाद कई घंटे तक हाईवे को बंद रखा गया, जिससे एमरजेंसी मदद तुरंत पहुंचाई जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ