शराब का नशा है साहब! सीट पर बैठकर नहीं लटककर चलाई कार; फिर जो हुआ जान लीजिए

Mumbai Viral Video: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आए दिन नशे की हालत में कार चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ताजा मामले में एक कैब ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मुंबई की अंधेरी पुलिस ने नशे में धुत कैब ड्राइवर को स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Viral Video

Mumbai Viral Video

विज्ञापन

Mumbai Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो मुंबई के अंधेरी इलाके का है, जहां एक शख्स ने शराब के नशे में कार चलाते हुए बेहद खतरनाक स्टंट किया। ये स्टंट इतना खतरनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। लेकिन ये  हरकत जल्द ही एक बड़ी मुसीबत बन गई।

वीडियो में क्या था?

विज्ञापन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स शराब के नशे में धुत है और अपनी जान की बिल्कुल परवाह न करते हुए, खिड़की से पूरा बाहर निकलकर गाड़ी चला रहा है। ये स्टंट न सिर्फ उसके लिए बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक था। और आखिरकार ये स्टंट उसका ही दुश्मन बन गया। कार डिस्बैलेंस होकर एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं।

ये है वो Mumbai Viral Video :

विज्ञापन

मुंबई पुलिस का एक्शन

विज्ञापन

सोशल मीडिया की ताकत का एक बार फिर एक्साम्पल देखने को मिला। लोगों ने इस वीडियो को इतना तेजी से शेयर किया जिससे मुंबई पुलिस तक ये बात पहुंच गई और पुलिस ने इस वीडियो पर तुरंत एक्शन लिया। आपको बता दें आरोपी का नाम सुराज साव है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोगों के रिएक्शंस ?

विज्ञापन

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस भी दे रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही सड़कें उन सेफ हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ