Viral Video: हाथी बना यमराज! ड्राइवर ने बैक गियर में गाड़ी दौड़ाकर बचाई पर्यटकों की जान, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

Elephant Viral Video

Elephant Viral Video

Viral Video: फर्ज कीजिए कि आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जंगल सफारी पर जाएं। सब कुछ ठीक चल रहा हो और तभी आपकी गाड़ी को रौंदने के इरादे से एक जंगली हाथी आपके सामने आ जाए। आपके ड्राइवर के पास सामने भागने की जगह नहीं है। मजबूरन उसे बैक गियर में ही गाड़ी को दौड़ाना पड़े और हाथी आपके पीछे ही पड़ जाए। ऐसे में किसी के भी रोंगटे खड़े होना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के काबिनी रिजर्व से सामने आया है। इस वीडियो में एक जंगली हाथी को एक टूरिस्ट वैन की तरफ भागते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया है।

Twitter वीडियो में क्या था?

ये वीडियो कर्नाटक के काबिनी रिजर्व का बताया रहा है, जिसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि सफारी का लुत्फ लेने आए लोगो के पीछे अचानक एक जंगली हाथी पड़ गया। हाथे के बड़े-बड़े दांत देख कर लोगों की हालत ख़राब हो गई और उनके मुंह से आवाज तक निकलना बंद हो गई। परन्तु गाड़ी चालक ने अपनी सूझ-बूझ और बिना धीरज खोए गाड़ी को काफी दूर तक बैक गियर में दौड़ाकर सभी की जान बचा ली।

विज्ञापन

Anand Mahindra ने वीडियो के साथ क्या किया ट्वीट?

आनंद महिंद्रा अपने ट्वीटस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते है। बीते गुरुवार भी उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए गाड़ी के ड्राइवर की सरहना करते हुए लिखा कि, “इस ड्राइवर को मैं पूरी दुनिया का का सर्वश्रेष्ठ बोलेरो कार ड्राइवर घोषित करता हूं।” साथ ही महिंद्रा ने उस ड्राइवर को कप्तान कूल का भी दर्जा दिया।

विज्ञापन

Viral Video पर लोगों के रिएक्शन पर भी नजर डाल लीजिए

वीडियो के वायरल होते ही लोगो के अजब-गजब कमेंट्स भी देखने को मिल रहे है। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर उस कार चालक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कहा की ये हैं मिस्टर प्रकाश। वही दूसरे यूजर ने कहा कि लगता है हाथी का मूड ऑफ होगा जिसे उसने खुशनुमा बनाने के लिए बोलेरो को पीछा किया। सूरिया नामक यूजर ने लिखा कि ड्राइवर की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ