Viral Video : कुछ लोग इतने मनबढ़ होते हैं कि महिलाओं के साथ छेड़खानी करने से परहेज नहीं करते। छोटी जगहों पर काम करने वाली लड़कियों को क्या-क्या नहीं झेलना पड़ता होगा। लेकिन सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होती हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छेड़खानी करने वाले एक शख्स को वेटर का काम करने वाली एक लड़की ने क्या खूब जवाब दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेस्टोरेंट में लोगों को खाना दे रही है। वह अपने काम में व्यस्त हैं और ग्राहकों का ध्यान रख रही है। इसी बीच एक शख्स वहां पहुंचता है और लड़की के हिप्स पर थप्पड़ मारकर चला जाता है। हालांकि लड़की ने इसे बर्दाश्त नहीं किया और तुरंत शख्स पर पलटवार कर दिया।
लड़की ने शख्स को पीटा
लड़की ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए शख्स को पकड़कर वहीं पटक दिया और कई मुक्के बरसा दिए। रेस्टोरेंट में बैठे कई लोग चौंक गए कि आखिर हुआ क्या! हालांकि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में पूरा माजरा कैद हो गया। वीडियो में साफ रिकॉर्ड हुआ कि लड़की के साथ शख्स ने बदतमीजी करने की कोशिश की, तब लड़की ने उसे जवाब दिया।
देखें वीडियो
यह वीडियो @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस शख्स को किसी भी रेस्तरां और फूड कॉर्नर में मौज-मस्ती करने से प्रतिबंधित कर देना चाहिए, ये ऐसे लोग हैं जो महिलाओं का कभी भी सम्मान नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें : समंदर किनारे कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल, लोग पानी फेंकते रहे वो किस करते रहे
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लड़की बहादुर थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वो आदमी पागल है, ये शख्स परिवार के साथ बैठे लोगों के बीच गंदी हरकत कर रहा था। महिला ने क्या गजब सबक सिखाया है। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की की बहादुरी की तारीफ होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इस शख्स को हमेशा के लिए पब, बार और रेस्टोरेंट में बैन कर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines