Viral Video: जब ऊंट अपने मालिक से हो गया नाराज, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

viral video: इंटरनेट के इस जमाने में आएदिन नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं। वही आजकल ऊंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे ऊंट शख्स की हरकत से नाराज होकर उस पर हमला बोल दिया ऐसा लग रहा है जैसे मानो ऊंट उसका जीवन खत्म करके ही रहेगा। पास खड़े लोगों की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उसे ऊंट से छुड़ाया जा सके हालांकि बताया जा रहा है कि यह एक सर्कस का हिस्सा है जिसमें ऊंट अपने मालिक के साथ ऐसा करतब कर के दिखा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स द्वारा खुद को बार-बार छेड़े जाने पर ऊंट बुरी तरह से भड़क गया। उसने उसकी गर्दन पकड़ने में जरा भी देर नहीं लगाई। ऊंट ने एक बार गर्दन पकड़ ली तो उसे छुड़ाना भी काफी मुश्किल हो गया। इस दौरान शख्स के मुंह से झाग भी निकलने लगा।
https://www.instagram.com/reel/CgcUN9KFXc2/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम के पेज animals_power पर शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जा रहे हैं। वहीं वीडियो को अब तक कई सारे लोग देख चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। बताते चलें कि इस पेज पर जानवरों के कई सारे वीडियो शेयर किए जाते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.