हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: जल्दबाजी पड़ी भारी! दो बसों के बीच फंसा बाइक सवार

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट करते हुए कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो को देखकर लगता है कि इंसान को अपनी जान का कोई मोल नहीं हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जल्दी जाने के चक्कर में एक बाइक सवार बसों के बीच में फंस गया।

विज्ञापन

Viral Video: घर से किसी काम के लिए बाहर निकलते वक्त सभी को ये सोचना चाहिए कि जिंदगी अनमोल है। अपनी जान को खतरे में डालकर कभी भी मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर ऐसी जल्दबाजी के कई वीडियो सामने आते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार को जाने की इतनी जल्दी है कि दो बसों के बीच में ही घुस गया।

बसों के बीच में फंसा शख्स

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको किसी बस सवार ने बनाया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बसें एक साथ खड़ी हुई हैं। इन बसों के बीच में थोड़ी सी जगह निकलने के लिए है। लेकिन वो जगह इतनी भी नहीं है कि एक बाइक यहां से निकल सके। बसों के बीच में एक बाइक वाला आता है, जहां पर वो फंस जाता है। इस दौरान एक साइड खड़ी बस थोड़ा आगे बढ़ती है, ताकि बाइक वाले को वहां से निकाला जा सके।


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ड्राइव स्मार्ट नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा लेकिन हमें ऐसी कम जगह पर क्यों जाना है? हमें खुद को उस सड़क पर रखना चाहिए जहां पर सुरक्षा मिलती है। एक ने लिखा इसमें बस या बाइक वाले दोनों में से किसी एक की गलती हो सकती है। क्योंकि हर कोई बाइक वाले को गलत कह रहा है तो सोचा दूसरी तरह से भी इसको देखा जाए। ऐसे मामलों में बड़े वाहन चलाने वाले पर आरोप लगाना सबसे आसान है, हालांकि हर संख्या यही कहती है कि छोटे वाहन सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या में सबसे बड़ा योगदान देते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi सोशल मीडिया पर कितने ताकतवर? फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब देख लें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola