हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अरे वाह! यहां बीच सड़क पर शुरू हो गई कुश्ती, पटका-पटकी का वीडियो हो रहा वायरल

Rishikesh Viral Video : ऋषिकेश से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के नशे में होश खो बैठे दो शराबी बीच सड़क पर नूरा कुश्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन

Rishikesh Viral Video : ऋषिनगरी ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के कारण भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। इस वक्त इसी ऋषिकेश का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शराबी बीच सड़क पर कुश्ती लड़ते दिखाई दे रहे हैं। लोगों की आवाजाही के बीच ये लड़ाई चलती रही और लोग तमाशा देखते रहे।

उत्तराखंड में शराब को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। इसी बीच ऋषिकेश से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के नशे में होश खो बैठे दो शराबी बीच सड़क पर नूरा कुश्ती कर रहे हैं। लोग तमाशा देख रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऋषिकेश की छवि पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों सड़क पर लड़ते-लड़ते लोट रहे हैं।

दोनों शख्स नशे में एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक उनके बीच मारपीट चलती रही। कुछ लोग लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो कुछ इसे देखकर हंसते हुए वहां से निकल गए लेकिन कोई इन नशेड़ियों को वहां से भगाने नहीं आया।

विज्ञापन


काफी देर तक ये दोनों इसी तरह लड़ते रहे लेकिन एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और नशेड़ियों को वहां से भगाने की कोशिश की। तगड़ी फटकार के बाद नशेड़ी वहां से निकले। बीच चौराहे पर हुई इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऋषिकेश में शराब के कारोबार को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : काटता नहीं, चप्पल चुराकर भाग जाता है ये सांप! वायरल वीडियो देख आप भी कहेंगे Wow

विज्ञापन

बता दें कि उत्तराखंड के कई शहरों में अवैध शराब को लेकर विवाद हो रहा है। चमोली में कुछ दिन पहले ही महिलाओं ने शराब के खिलाफ एकत्रित होकर प्रदर्शन किया था। शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने कहा था कि अगर अंग्रेजी शराब की दुकान खुली, तो वो उग्र आंदोलन भी करेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola