काटता नहीं, चप्पल चुराकर भाग जाता है ये सांप! वायरल वीडियो देख आप भी कहेंगे Wow

Social Media Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो पलभर में वायरल हो जाते हैं। ऐसे वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करने के साथ ही शेयर करते हैं। अब एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

snake video

Social Media Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन पर आप कमेंट किए बिना नहीं रह सकते। कई बार ये वीडियो हंसी का पात्र भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दरअसल ये वीडियो सांप का है, जो एक घर के आंगन में घुसता दिख रहा है। सांप बिना मौका गंवाए वहां रखी एक चप्पल को अपने मुंह में दबोचता है और भाग जाता है। इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लोग वीडियो में इस सांप को ‘चप्पल चोर’ कहते सुने जा सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे कई वीडियो रोजाना होते हैं वायरल

सोशल मीडिया पर सांप और दूसरे जानवरों के रोजाना वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ लोग सांपों को पसंद नहीं करते। हो सकता है कि वे इनके वीडियो न देखते हों। लेकिन कुछ लोगों को सांप और दूसरे जानवरों में दिलचस्पी होती है। वे अलग-अलग तरह के इनसे जुड़े वीडियो न केवल देखना पसंद करते हैं, बल्कि शेयर भी करते हैं। यही वजह है कि सांप और इनकी दूसरी प्रजातियों के वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार देखी जा सकती है। इस समय चप्पल चोरी कर भागते सांप का वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक दिनेश कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप एक घर के आंगन में घुसने की कोशिश कर रहा है। वह तुरंत घर में रखी एक चप्पल को अपने मुंह में दबाता है। इसके बाद फुर्र हो जाता है। लोग सोच रहे होंगे कि सांप आखिर चप्पल का करेगा क्या? इतने में तो सांप आंखों से ओझल हो जाता है।

विज्ञापन

वीडियो पर आ रहे फनी कमेंट्स

वीडियो में एक महिला को भी चिल्लाते सुना जा सकता है। जो कहती है कि अरे! सांप चप्पल लेकर भाग गया। इसके बाद सांप झाड़ियों में घुसता दिखता है। वीडियो को लेकर कुछ लोग फनी कमेंट कर रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर भी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि हो सकता है कि चप्पल सांप के दांतों में फंस गई हो। इसे अगर निकाला नहीं गया तो सांप की जान भी जा सकती है। इस वीडियो को हजारों व्यू मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ