Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की बेंगलुरु में लोग अचानक पूजा करने लगे। मस्क की तस्वीर के सामने एक शख्स को अगरबत्ती दिखाते हुए देखा जा सकता है। शख्स अगरबत्ती दिखाने के बाद ‘बाबा एलन मस्क की जय’ का जयकारा भी लगाया।
अरबपति एलन मस्क के दुनिया भर में सोशल मीडिया पर 129 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। इनमें भारतीयों की भी बड़ी संख्या है। उनके फॉलोवर्स में स्टूडेंट्स, इंडस्ट्रियलिस्ट्स, आईटी कर्मचारियों से लेकर पेशेवरों तक शामिल हैं। हाल ही में बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोगों के समूह को मस्क की पूजा करते देखा जा सकता है।
और पढ़िए –Greece Train Collision: ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर; 26 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
आखिर मस्क की क्यों पूजा करने लोग?
सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (SIFF) के मेंबर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को अपने हाथों में लेने के मस्क के फैसले पर खुशी जताई है। इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए SIFF ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ट्विटर के CEO मस्क के लिए एक पूजा का आयोजन किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने मस्क की तस्वीर के सामने अगरबत्ती दिखाई और जयकारे भी लगाए।
श्रीमन नरसिंह नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया कि SIFF के मेंबर्स ट्विटर खरीदने और उत्पीड़न के खिलाफ पुरुषों को अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति देने के लिए बेंगलुरु में एलोन मस्क की पूजा कर रहे हैं। ट्वीट के साथ कैप्शन लिखा गया कि मस्क की पूजा लोगों को अधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति देने के लिए की जा रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स
ट्विटर पर एलन मस्क की पूजा वाले वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि एलन मस्क भारत में भगवान बन गए हैं। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई वो अभी जिंदा हैं, अगरबत्ती मत दिखाओ।
और पढ़िए –Toshakhana Case: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा था। तब से लेकर मस्क ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं, जिसमें पेड सब्सक्रिप्शन, बुकमार्क बटन, नेविगेशन स्टाइल समेत कई पहल शामिल हैं। इसके अलावा मस्क ने कमान संभालने के बाद ट्विटर से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। कंपनी में अब करीब 2,000 से कम कर्मचारी हैं। जब मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली थी तब कंपनी में करीब 7,500 कर्मचारी थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines