सेनेगल: संसद में हंगामा, सांसदों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाना आम बात है। लेकिन अफ्रीका की संसद में एक महिला सांसद को थप्पड़ मारने का वाकाया सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सांसद भी कुर्सी फेंकती नजर आ रहीं हैं।
मामला अफ्रीकी देश सेनेगल के आम सदन की है। आम सदन में बजट सत्र चल रहा था। इसी दौरान सत्ताधारी पक्ष की सांसद एमी नादिये गनीबी और विपक्षी पक्ष के सांसद मस्साता साम्ब के बीच जोरदार बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मस्साता अपनी सीट से उठे और सीधा महिला सांसद के पास पहुंचकर उन्हें थप्पड़ मार दिया।
मामले ने ऐसे तूल पकड़ा
मामला यहीं तक नहीं रुका। थप्पड़ खाने के बाद महिला सांसद भी गुस्से में आ गईं। उन्होंने भी सामने रखी कुर्सी उठाई और सांसद पर दे मारी। तब तक आसपास के अन्य सांसद और संसद कर्मचारी बीच-बचाव कराने वहां पहुंच गए थे। कुछ देर संसद में हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद किसी तरह दोनों सांसदों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया।
महिला सांसद के गर्भवती होने का दावा ?
घटना के बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग महिला सांसद के पक्ष में कमेंट कर रहें हैं। थप्पड़ मारने वाले सांसद की आलोचना हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो यहां तक दावा किया है कि महिला सांसद गर्भवती हैं और पिटाई की वजह से उनके बच्चे पर असर पड़ा है। हालांकि, इस बात की अभी तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines