इस देश की सरकार ने पेंशन के 20 करोड़ रुपये से खरीदी क्रिप्टोकरंसी, लेते ही 87 प्रतिशत शेयर मूल्य गिरा
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

स्टॉकहोम: स्वीडिश सार्वजनिक पेंशन फंड ने क्रिप्टोकरेंसी कंपनी में 20 करोड़ ($ 19 मिलियन स्वीडिश क्रोनर) का निवेश किया है, लेकिन लेते ही कंपनी का शेयर मूल्य 87 प्रतिशत तक गिर गया है। स्वीडन के दैनिक अखबार डेगेन्स न्येथर (डीएन) के मुताबिक स्वीडन की जनता के पेंशन के पैसे का प्रबंधन करने वाले चार सार्वजनिक पेंशन फंड ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग कंपनी कॉइनबेस में 200 मिलियन से अधिक का निवेश किया है।
फंड की अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट की समीक्षा के बाद समाचार पत्र डीएन ने क्रिप्टोकरंसी अर्थव्यवस्था में अपने निवेश की एक निराशाजनक तस्वीर की सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कितने शेयर खरीदे और बेचे गए फिलहाल इसका ब्यौरा सामने नहीं आया।
रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडिश पेंशन फंड ने कॉइनबेस कंपनी के शेयरों में निवेश किया है। जिसके शेयर की कीमत गिरावट आई है। अर्थशास्त्री क्लेस हेमबर्ग ने डीएन को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी के आसपास की अर्थव्यवस्था बहुत अनिश्चित और अप्रत्याशित थी। हेमबर्ग ने आगे कहा, “कोई स्थिरता नहीं है, कोई गतिविधि नहीं है। क्रिप्टोकरेंसी में जो कोई मूल्य पैदा करती है वह शुद्ध अटकलें और अनुमान हैं। अभी तक यह इतना अच्छा नहीं हुआ है।”
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: