जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

Train Without Driver and Guard : जम्मू के कठुआ से बिना ड्राइवर और गार्ड की एक ट्रेन चल पड़ी और करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ने लगी। इसकी जानकारी लगते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को रोका गया।

Train Without Driver

Train Without Driver and Guard : बिना ड्राइवर और गार्ड के भारतीय रेल की एक ट्रेन तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ने लगी। ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसे देखकर किसी बड़ी घटना का अंदेशा जताया जाने लगा था। सोशल मीडिया पर बिना ड्राइवर और गार्ड के तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है।

कठुआ से दसूहा पहुंची ट्रेन

बताया जा रहा है कि ट्रेन जम्मू के कठुआ से बिना ड्राइवर और गार्ड के ही चल पड़ी और 70 किलोमीटर दूर ये ट्रेन पंजाब के होशियारपुर के दसूहा के ऊंची बस्सी पहुंच गई। जब अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए और ट्रेन को रोकने की कोशिश शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि ट्रेन पंजाब के होशियारपुर के दसूहा के ऊंची बस्सी में कड़ी मशक्कत के बाद रोकी गई। सोशल मीडिया पर बिना ड्राइवर के दौड़ रही ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देखें वीडियो


एक ने लिखा कि बिना ड्राइवर के एक मालगाड़ी जम्मू से पंजाब जा रही है, वैसे ये मोदी जी का नया विकास है. नई टेक्नोलॉजी आई है भारत में । एक अन्य ने लिखा कि जम्मू वाया पंजाब टू दिल्ली रेल्वे रूट देश के व्यस्ततम रेल मार्गो में से एक है। ये सब क्या हो रहा है? रेलवे इतना लापरवाह कैसे हो सकता है? एक अन्य ने लिखा कि कितना बड़ा हादसा हो सकता था,बालासोर से कोई सबक नहीं लिया गया क्या?

एक अन्य ने लिखा कि यहां तो ट्रेन भी आत्मनिर्भर हो गई। एक अन्य ने लिखा कि इतना विकास हो गया कि अब मालगाड़ी भी बिना ड्राइवर के दौड़ रही है! एक ने लिखा कि जिसकी गलती है वो जल्दी से बीजेपी में शामिल हो जाये, बच जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि आजकल सब मुमकिन है और हर कोई आत्मनिर्भर है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ