पलक झपकते ही कैसे अपराधी बदल लेते हैं नंबर प्लेट? IPS ने शेयर किया वीडियो

Fake Number Plate IPS Video : IPS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स बता रहा है कि कैसे नजर हटते ही गाड़ी का नंबर प्लेट बदल लेता है। शख्स ने बताया कि कार में डिवाइस लगी हुई है, जिसे उसने ऑनलाइन मंगवाया था।

Changer Number plate few seconds

कैसे कुछ ही सेकंण्ड में बदल गया नंबर प्लेट

विज्ञापन

Fake Number Plate IPS Video : ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी से फरार हो जाते हैं और जब पुलिस गाड़ी की जांच करती है तो नंबर फर्जी निकलते हैं। आखिर कैसे सीसीटीवी में कैद गाड़ियों के नंबर बदल जाते हैं। IPS ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स दिखा रहा है कि कैसे पलक झपकते ही गाड़ी का नंबर प्लेट बदल जाता है।

IPS राहुल प्रकाश ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स बता रहा है कि कैसे पलक झपकते ही उसके गाड़ी का नंबर छुप जाता है। फिर चाहकर भी पुलिस गाड़ी को खोज नहीं पाती लेकिन कोई कितना भी शातिर हो, कभी ना कभी तो उससे भी गलती हो ही जाती है।

विज्ञापन

कैसे छिपाया नंबर प्लेट?

शख्स ने बताया कि कार में एक डिवाइस लगी हुई है, जो रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होती है। रिमोट दबाते ही नंबर प्लेट के सामने एक दूसरा प्लेट आ जाता है जिस पर लिखा होता है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है, या उसकी जगह कोई भी नंबर लिखा जा सकता है।


शख्स ने बताया कि ये डिवाइस उसे ऑनलाइन मिली, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये है। वीडियो में शख्स ने दिखाया कि कैसे बटन दबाते ही गाड़ी का असली नंबर प्लेट छुप जाता है और उसके आगे नकली प्लेट आ जाता है। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद खुद को बचना के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर IPS राहुल प्रकाश ने लिखा, “हाईटेक अपराधी, नंबरप्लेट बदलने का तरीका।” इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर इसने ऑनलाइन मंगवाया है तो बेचने वाली कंपनी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि जब ये सब बता रहा है और इसका वीडियो क्यों बनाया जा रहा है। एक ने लिखा कि इतना दिमाग अगर सही जगह लगाता तो आज कुछ सम्मान पाते लेकिन इन्हें तो खुराफात ही करनी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ