हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ये कैसे हुआ? ट्रेन चलने को तैयार लेकिन पटरी ही हो गई गायब! खोजते रहे रेल कर्मचारी

Indian Railway Viral Video : वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग ट्रेन के आगे चल रहे हैं और उनके पीछे-पीछे ट्रेन आ रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ट्रेन को रास्ता दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन

Indian Railway Viral Video : बारिश की वजह से देश कई शहर लगभग जलमग्न हो चुके हैं। बारिश का सीधा असर रेलवे के परिचालन पर भी पड़ता है। मुंबई में कुछ घटों की बारिश के बाद या ट्रेन सेवा ठप हो जाती है या फिर ट्रेनें देरी से चलती है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन चलने को तैयार है लेकिन पटरी गायब है। रेल कर्मचारी पटरी खोज रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक के बगल में एक ट्रेन खड़ी है लेकिन पटरी दिखाई ही नहीं दे रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पटरी पानी में डूब चुकी है। वीडियो मध्य प्रदेश के कटनी का बताया जा रहा है। वीडियो में ऐसा दिखाई दे रहा है, जैसे तीन से चार लोग पैदल चलकर ट्रेन को रास्ता दिखा रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये देश का विकास है, देखिए कैसे ट्रेन का भी रास्ता खोजने की जरूरत आ गई है। एक ने लिखा कि ये रास्ता नहीं खोज रहे हैं, बल्कि ये देख रहे हैं कि बाढ़ की वजह से कहीं पत्थर बह तो नहीं गए हैं। पटरियों को नुकसान तो नहीं पहुंचा है, जिससे कोई दुर्घटना ना होने पाए। एक ने लिखा कि ये एक प्राकृतिक आपदा है लेकिन इसमें भी रेलवे के कर्मचारी अपनी ड्यूटी में मुस्तैद हैं ताकि लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।


एक ने लिखा कि इसमें किसी सरकार पर आरोप नही लगाया जा सकता है ये प्रकृति है इसके आगे किसी की नही चली है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैंने पहली बार देखा है, जब किसी ट्रेन को इस तरह रास्ता दिखाया जा रहा हो। एक अन्य ने लिखा कि ये लोगों किए सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, इसका मजाक ना बनाएं।

यह भी पढ़ें : शख्स के प्राइवेट पार्ट से निकली 16 इंच लंबी लौकी, डॉक्टर भी रहे दंग; पढ़ें क्या है पूरा मामला

बता दें कि भारी बारिश के कारण कटनी के कई इलाके जलमग्न हो गए। रेल पटरियां भी डूब गईं। इसके बाद जब पानी थोड़ा कम हुआ तो ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। बारिश और बाढ़ से पटरियों को नुकसान पहुंचता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में रेल कर्मचारी जांच कर रहे हैं कि तेज बारिश और बाढ़ के कारण कहीं रेल पटरी को नुकसान तो नहीं पहुंचा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें