---विज्ञापन---

शख्स के प्राइवेट पार्ट से निकली 16 इंच लंबी लौकी, डॉक्टर भी रहे दंग; पढ़ें क्या है पूरा मामला

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने लौकी निकाली है, शख्स ने यह नहीं बताया कि आखिरकार ये लौकी उसके पेट में गई कैसे?

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh News :  दुनिया भर से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें प्राइवेट पार्ट में फंसी तरह-तरह की चीजें निकलवाने के लिए लोग डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। हालांकि अब मध्य प्रदेश से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से लौकी निकाली गई है। शख्स की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे।

खबरों की मानें तो, मध्य प्रदेश का एक 60 साल का किसान पेट में तेज दर्द से परेशान था। वह डॉक्टर के पास पास पहुंचा और अपनी परेशानी बताई। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद एक्स-रे करने का फैसला किय। एक्स-रे से पता चला कि शख्स के मलाशय में कोई सामान पड़ा हुआ है, जिसे निकालना जरूरी है।

---विज्ञापन---

दो घंटे तक चला ऑपरेशन

डॉक्टर ने शख्स के पेट में मौजूद जिस चीज को निकाला, वह एक लौकी थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लौकी उसके मलाशय में कैसे पहुंची। डॉक्टर ने शख्स को अस्पताल में भर्ती किया, दो घंटे से अधिक वक्त तक ऑपरेशन चला और डॉक्टर्स ने लौकी को निकाल ही लिया। डॉक्टर्स के अनुसार, शख्स की हालत अब ठीक है। बताया जा रहा है कि शख्स के शरीर में लौकी 16 इंच की थी!

यह भी पढ़ें : क्लास-1 अफसरों के लिए रिजर्व टॉयलेट का पोस्टर वायरल, यूजर बोले-अंग्रेज चले गए

---विज्ञापन---

पेट में कैसी गई लौकी?

बताया गया कि लौकी कई दिनों से शख्स के प्राइवेट पार्ट में थी, वह सड़ भी चुकी थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शख्स के साथ ऐसा हुआ कैसे? उसने कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया है लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि इस घटना के पीछे की वजह मानसिक बीमारी, टेस्टिकुलर डिसऑर्डर या दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें : कंपनी की गलती, कर्मचारी की मौज! 330 गुना ज्यादा सैलरी पाते ही हुआ फरार

---विज्ञापन---

एक और हैरान करने वाला मामला

ऐसा ही एक मामला वियतनाम से सामने आया था। मार्च की शुरुआत में आई खबर के मुताबिक 34 साल के एक शख्स को पेट में ऐंठन और दर्द के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के बाद पता चला कि उसकी बीमारी का कारण एक जीवित मछली थी। दरअसल मछली उसके पेट में फंसी हुई थी। डॉक्टर का कहना है कि हो सकता है कि मलाशय के जरिए मछली घुस गई हो।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 24, 2024 03:52 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola