हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : चोरी करने कपड़े की दुकान में घुसे चोर, उल्टा पड़ गया दांव; दुकानदार की होशियारी से बुरे फंसे

Thief Caught Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर को दुकानदार दुकान में कैद करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर लोग दुकानदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Thief Caught Viral Video : सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद होते हैं तो कभी कैमरे को देखते ही चोरों, चुराए सामान को वापस रखते देखे गए हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपड़े की दुकान में चोरी करने घुसे चोरों को दुकान मालिक ने बुरी तरह फंसा दिया। पूरा वीडियो देखने के बाद लोग दुकानदार के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चोर एक कपड़े की दुकान में चोरी और डकैती करने के इरादे से घुसे। उन्होंने हथियार के दम पर दुकानदार को बंधक बनाने की कोशिश की। दुकानदार काफी परेशान हो गया और शांति से एक किनारे खड़ा हो गया। जैसे ही चोरों का ध्यान उस पर से हटा, वह दौड़ता हुआ दुकान से बाहर चला गया।

दुकान में फंस गया चोर 

जैसे ही दुकानदार बाहर गया, उसने तुरंत दुकान का शटर नीचे कर दिया। इससे चोर दुकान में ही बंद हो गए। जैसे ही दोनों चोर को पता चला कि वह अब बुरी तरह फंस गए हैं तो वह परेशान हो गए और दुकान से निकलने की तमाम कोशिशें करने लगे। हालांकि उनकी कोई भी तरकीब काम नहीं आई लेकिन कुछ देर में शटर ऊपर हो गया लेकिन वहां पुलिस पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने दुकान का शटर उठाया और चोरों के सामने खड़ी हो गई। पुलिस को देखते ही चोरों की हालत खराब हो गई और उन्होंने सरेंडर कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स दुकानदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दुकान में खड़ी महिला के साथ गंदी हरकत कर फरार हो गया ‘सनकी’ शख्स, तमाशा देखते रहे लोग; Video

विज्ञापन

एक ने लिखा कि दुकानदार ने मुसीबत में गजब का दिमाग लगाया है। एक अन्य ने लिखा कि दोनों चोर दुकान में फंस गए और पकड़े गए। ऐसी स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है लेकिन इस भाई ने तो कमाल कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि समय पर दिमाग काम कर जाए ये बहुत बड़ी बात होती है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चोरों को पकड़वाने की निंजा तकनीक थी, दुकादार से बहुत लोगों को सीखने की जरूरत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola