Viral Video: इस बात पर SDM को आया गुस्सा, कहा- 'अगर अगली बार इस तरह से बात की तो खिंचवाकर थाने में बैठा दूंगी'

Hardoi sdm vieo
विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरदोई की एसडीएम सदर का है। सरकारी अस्पताल पहुंचने के बाद एसडीएम ने सीएमओ को फोन किया। फोन पर उन्होंने कहा कि अपने डॉक्टर्स को मैनर्स सिखा दीजिए।

अगर अगली बार ऐसा हुआ तो खिंचवाकर थाने में बैठा दूंगी। एसडीएम द्वारा फोन पर की जा रही यह बातें किसी ने अपने फोन से कैमरे में कैद कर लीं और सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) कर दी।

विज्ञापन

भर्ती युवती के बयान लेने गई थीं एसडीएम

जब मामले की जांच की गई तो कुछ अलग ही मामला निकल कर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले में एक युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। युवती को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी तो हरदोई की एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला उसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। वह सीधे इमरजेंसी विभाग में गईं।

डॉक्टर ने न बैठने के लिए कहा, न सही से जवाब दिया

आरोप है कि यहां तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने एसडीएम को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी। इतना ही नहीं जब खड़े होकर ही एसडीएम ने युवती की हालत और इलाज के बारे में पूछा तो वह डॉक्टर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। इस पर एसडीएम का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तत्काल जिले के सीएमओ को फोन मिलाया। फोन पर पहले तो एसडीएम ने डॉक्टर के बारे में पूछा।

विज्ञापन

‘डीएम साहब को लिख कर दूंगी’

इसके बाद एसडीएम ने सीएमओ को फोन पर कहा, ‘अपने डॉक्टर्स को मैनर्स सिखाइए। कल मैं लिखकर डीएम साहब को दूंगी। चंद्रकांत नाम है न… ये किस पोस्ट पर हैं। इनको तो मैं बाद में देखूंगी। और अगली बार से अगर इस तरह से बात की तो खिंचवाकर डॉक्टर को थाने में बैठा दूंगी।’ इसी दौरान कमरे के गेट के पास खड़े किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ