सोशल मीडिया पर एक  वीडियो तेजी से  वायरल हो रही है। ये वीडियो बरैली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स डिजे पर डांस करते करते अचानक गिर गया और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वहां मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए की अचानक यह क्या हुआ। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, ये वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। इस वीडियो में देखा जा  सकता है कि शख्स बड़े ही मजे  से डांस करता नजर आ रहा है। इस  शख्स का  नाम प्रभात है और वह आईवीआरआई में सहायक टेक्निकल के पद पर कार्यरत था। प्रभात बड़े ही मजे से गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे थे उन्हें क्या पता था कि ये पल उनके जिंदगी का आखिरी होगा।
वायरल वीडियो में देखा जा स सकता है कि डांस करते-करते वो अचानक से फ्लोर पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। यह पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र के जैस ग्रैंड होटल का बताया जा रहा है।

Advertisment
बताया जा रहा है कि  दिल का दौरा पड़ने के कारण अचानक प्रभात डांस करते हुए गिर गया। लोगों को यकिन करना मुश्किल हो रहा था कि आखिर ये हुआ क्या।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ