Viral video: लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा, झपट्टा मारता रहा और मालकिन खड़ी देखती रही

p
विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट पर एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काट लिया। ये वीडियो यूपी के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी का है। बच्चा लिफ्ट में रोता रहा लेकिन कुत्ते की मालकिन ने एक बार भी न कुत्ता को रोका ना ही बच्चे को चुप करवाया, बल्कि चुपचाप लिफ्ट में पीछे खड़ी रही।

विज्ञापन
बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बच्चे के पिता ने बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा चौथी क्लास में पढ़ता है और सोमवार शाम ट्यूशन से लौट रहा था। लिफ्ट में जब वह जाता है तो एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में आती है। इसी दौरान बच्चा कुत्ते से बचने के लिए लिफ्ट में आगे की तरफ जाता है। लेकिन तभी कुत्ता उस पर हमला कर उसे काट लेता है। घर पहुंचने के बाद बच्चे ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जब बच्चे के पिता उस महिला के पास बात करने जाते हैं तो वो बात नहीं करती अपने घर चली जाती है।

अभी पढ़ें – बास्केटबॉल खेलते दिखे दूल्हा-दुल्हन, ‘कुछ कुछ होता है’ की ऐसे दिलाई याद

बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ