शादी हर इंसान का एक सपना होता है। इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तरीके आजमाते हैं। प्री वेडिंग शूट से लेकर कपल्स के फोटोशूट और काला चश्मा सॉन्ग रिलीज होने के बाद ब्लैक गॉगल्स में लहंगा पहने दुल्हन का अंदाज़ ट्रेंड बन गया है। इसी बीच अब एक दूल्हा-दुल्हन ने शाहरुख काजोल बनकर लोगों का दिल लूट लिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अभी पढ़ें –  हार्ट अटैक का लाइव वीडियो वायरल, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान
हाल ही में दूल्हा और दुल्हन का एक शानदार वीडियो हर किसी का दिल लूट रहा है। इस वीडियो को देख आपको शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ याद आ जाएगी। जो अक्सर एक साथ बास्केटबॉल खेलते थे जो उनका फेवरेट गेम था। वीडियो में दिख रही एक के बाद एक इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बॉस्केटबॉल कोर्ट पर मस्ती से बॉस्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम chamakandmore पेज पर इनकी रील शेयर कि गई है। वीडियो  को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘कोई मिल गया। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस रील को लाइक किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ