Viral Video: कुर्सी लाने में देरी होने पर तमिलनाडु के मंत्री एसएम नसर (SM Nasar) ने तिरुवल्लूर में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एसएम नसर राज्य के दुग्ध और डेयरी विकास मंत्री हैं।
गलत सूचना फैलाकर पिछले साल सुर्खियों में रहे थे नसर
पिछले साल, एसएम नसर ने कथित तौर पर गलत सूचना फैलाकर सुर्खियां बटोरीं कि केंद्र सरकार ने दूध पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया है। बता दें कि डीएमके मंत्री 4 नवंबर, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के स्वामित्व वाली आविन में दूध की कीमतों में वृद्धि के संबंध में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा था कि गाय के दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया गया है, जबकि भैंस के दूध का खरीद मूल्य 41 रुपये से बढ़ाकर 44 रुपये कर दिया गया है। आविन के फुल क्रीम दूध की कीमत 12 रुपये बढ़ाकर कर 60 रु. कर दी गई है।
और पढ़िए –पश्चिम बंगाल: सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस की पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़
कहा था- केंद्र सरकार ने दूध पर लगाया जीएसटी
डीएमके मंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने दूध पर भी जीएसटी लगाया है। यह एक अभूतपूर्व घटना है। दूध पर जीएसटी लगाने के परिणामस्वरूप दूध का बिक्री मूल्य बढ़ गया है। तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दूध को जीएसटी से बाहर करने के बारे में अज्ञानता के लिए डीएमके मंत्री की आलोचना की थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(website)
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
14 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines