हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्विगी डिलीवरी ब्वॉय ने चुरा लिए कस्टमर के जूते, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत; वीडियो वायरल

Swiggy Delivery Boy Viral Video : वीडियो गुरुग्राम का है, जूता चोरी करने की शिकायत पर स्विगी का जवाब सुन शख्स ने कहा है कि अब उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ेगी क्योंकि ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन
swiggy delivery boy

Swiggy Delivery Boy Viral Video : गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय जब ग्राहक का सामान डिलीवर करने पहुंचा तो दरवाजे के बाहर रखे जूते उसे कुछ ज्यादा पसंद आ गए। शख्स ने वो जूते को चुरा लिए, जिसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि घटना 9 अप्रैल को हुई और 11 अप्रैल को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

चोरी करते स्विगी डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल

वीडियो में एक शख्स को स्विगी की टीशर्ट पहने सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। जब वह ग्राहक के दरवाजे पर पहुंचा तो बेल बजाई। ग्राहक ने दरवाजा खोला, सामान लिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की नजर घर के दरवाजे पर रखे जूते पर पड़ी।से

जूते को देखने के बाद डिलीवरी बॉय सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा। हालांकि वह जूता चुराने के लिए फिर से ऊपर आया और अपने गमछे में जूते को छुपा कर वहां से चला गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रोहित अरोड़ा नाम के X यूजर ने वीडियो शेयर कर स्विगी से शिकायत की और बताया कि जूता नाइकी कंपनी का था।

विज्ञापन


स्विगी की तरफ से तुरंत इस पर जवाब दिया गया और कहा कि इस मामले की जांच हो रही है। हालांकि रोहित ने एक अन्य ट्वीट कर बताया कि स्विगी वालों का कहना है कि वह अपने इस डिलीवरी बॉय को ट्रैक नहीं कर पा रहे हैं। रोहित ने कहा कि ये सिर्फ मेरे जूते की बात नहीं है बल्कि सुरक्षा का मामला है।


यह भी पढ़ें : Pakistan: पुलिस वालों को सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में दिखा बेरहम चेहरा

विज्ञापन

रोहित अरोड़ा ने X पर पोस्ट लिखकर बताया कि स्विगी ने साफ किया है कि वह अपने डिलीवरी बॉय से संपर्क नहीं कर पा रही है। ऐसे में अब हम एक पुलिस शिकायत करने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola