Delivery Boy Income : आमतौर पर ऑफिस में काम करने वालों की सैलरी कितनी होती है? बहुत कम लोग ही होंगे जो 35 – 40 हजार की कमाई करते हो। अधिक सैलरी वालों की संख्या कम नहीं है लेकिन उनके पास उतना ही का प्रेशर और तनाव होता है। डिलीवरी बॉयज को तो आप जानते ही होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि वो कितना कमाते हैं? एक डिलीवरी बॉय का कहना है कि वह महीने में इतनी कमाई कर लेता है कि ऑफिस जॉब वाले नौकरी छोड़कर डिलीवरी बॉय बनने की इच्छा पाल लेंगे।
बेंगलुरु में स्विगी और जोमैटो डिलीवरी एजेंट्स के साथ एक यूट्यूबर ने इंटरव्यू लिया और उनकी कमाई के बारे में कई सवाल किए। लवीना कामथ ने भारत की आईटी राजधानी में दो डिलीवरी बॉय से बात की तो पता चला कि वे औसत आईटी इंजीनियर्स से अधिक कमाई करते हैं। वीडियो में लवीना कह रही हैं कि एक आईटी इंजीनियर औसतन 20,000 रुपए महीना कमाता है लेकिन ये दोनों डिलीवरी बॉय इसका दोगुना या उससे भी अधिक की कमाई करते हैं।
महीने की कमाई ₹ 40,000 से ₹ 50,000 तक
इंटरव्यू में स्विगी के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले शिवा और जोमैटो के ऑर्डर डिलीवर करने वाले ताइयप्पा ने अपनी महीने की कमाई बताई है। शिवा का कहना है कि वह हर महीने ₹ 40,000 से ₹ 50,000 तक कमाते हैं। तीन सालों से वह डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ताइयप्पा का कहना है कि वह तीन सालों से जोमाटो के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहे हैं। वह हर महीने करीब 40,000 रुपये की कमाई करते हैं।
यूट्यूबर का कहना है कि वैसे अधिकतर लोग डिलीवरी बॉय बनकर इसमें करियर नहीं बनाना चाहते, बल्कि वह तुरंत कुछ पैसों की कमाई के लिए डिलीवरी एजेंट बन जाते हैं। उन्होंने यह ही कहा कि ये साल 2024 है, फूड डिलीवरी पार्टनर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से ज्यादा कमा रहे हैं। इसके लिए वह 12 से 13 घंटे मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ये क्या! घर में अकेले रहता था शख्स, आया 4 करोड़ का बिल; ठनक गया सरकारी अधिकारी का माथा
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि बहनजी, आप ईंधन और अन्य लागतों को शामिल करना भूल गईं। एक डिलीवरी बॉय के लिए, ईंधन की लागत सबसे अधिक है। 50 हजार में से उन्हें हर महीने कम से कम 15 हजार सिर्फ ईंधन और रखरखाव लागत पर खर्च करने होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आईटी इंजीनियर से तुलना करने पर डिलीवरी बॉय की सैलरी 5-10 साल में नहीं बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines