इस डिलीवरी बॉय की कमाई देख छोड़ देंगे नौकरी! IT इंजीनियर्स से भी अधिक है सैलरी

Delivery Boy Income : यूट्यूबर का कहना है कि एक आईटी इंजीनियर औसतन 20,000 रुपए महीना कमाता है लेकिन डिलीवरी बॉय इसका दोगुना या उससे भी अधिक की कमाई करते हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Zomato

Delivery Boy Income : आमतौर पर ऑफिस में काम करने वालों की सैलरी कितनी होती है? बहुत कम लोग ही होंगे जो 35 – 40 हजार की कमाई करते हो। अधिक सैलरी वालों की संख्या कम नहीं है लेकिन उनके पास उतना ही  का प्रेशर और तनाव होता है। डिलीवरी बॉयज को तो आप जानते ही होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि वो कितना कमाते हैं? एक डिलीवरी बॉय का कहना है कि वह महीने में इतनी कमाई कर लेता है कि ऑफिस जॉब वाले नौकरी छोड़कर डिलीवरी बॉय बनने की इच्छा पाल लेंगे।

बेंगलुरु में स्विगी और जोमैटो डिलीवरी एजेंट्स के साथ एक यूट्यूबर ने इंटरव्यू लिया और उनकी कमाई के बारे में कई सवाल किए। लवीना कामथ ने भारत की आईटी राजधानी में दो डिलीवरी बॉय से बात की तो पता चला कि वे औसत आईटी इंजीनियर्स से अधिक कमाई करते हैं। वीडियो में लवीना कह रही हैं कि एक आईटी इंजीनियर औसतन 20,000 रुपए महीना कमाता है लेकिन ये दोनों डिलीवरी बॉय इसका दोगुना या उससे भी अधिक की कमाई करते हैं।

महीने की कमाई ₹ 40,000 से ₹ 50,000 तक

इंटरव्यू में स्विगी के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले शिवा और जोमैटो के ऑर्डर डिलीवर करने वाले ताइयप्पा ने अपनी महीने की कमाई बताई है। शिवा का कहना है कि वह हर महीने ₹ 40,000 से ₹ 50,000 तक कमाते हैं। तीन सालों से वह डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। ताइयप्पा का कहना है कि वह तीन सालों से जोमाटो के लिए डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहे हैं। वह हर महीने करीब 40,000 रुपये की कमाई करते हैं।

यूट्यूबर का कहना है कि वैसे अधिकतर लोग डिलीवरी बॉय बनकर इसमें करियर नहीं बनाना चाहते, बल्कि वह तुरंत कुछ पैसों की कमाई के लिए डिलीवरी एजेंट बन जाते हैं। उन्होंने यह ही कहा कि ये साल 2024 है, फूड डिलीवरी पार्टनर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से ज्यादा कमा रहे हैं। इसके लिए वह 12 से 13 घंटे मेहनत कर रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि बहनजी, आप ईंधन और अन्य लागतों को शामिल करना भूल गईं। एक डिलीवरी बॉय के लिए, ईंधन की लागत सबसे अधिक है। 50 हजार में से उन्हें हर महीने कम से कम 15 हजार सिर्फ ईंधन और रखरखाव लागत पर खर्च करने होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आईटी इंजीनियर से तुलना करने पर डिलीवरी बॉय की सैलरी 5-10 साल में नहीं बढ़ेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ