Electric Bike Battery Fire : सूरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलेक्ट्रिक बाइक यूजर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं।
इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग
सोशल मीडिया प्लेटफोर्म X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इलेक्ट्रिक बाइक से निकलते धुएं को देखा जा सकता है। @chakahaksurat नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि “चार्ज करते समय बैटरी में विस्फोट हो गया। घर पर इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी चार्ज करने की गलती न करें।”
सामने आ चुकी हैं ऐसी कई घटनाएं
वीडियो सूरत का बताया जा रहा है। वीडियो में घर में फैले धुएं को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बैटरी में विस्फोट भी हो रहा है। ई-बाइक में उपयोग की जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी में ब्लास्ट और आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
आ रहे ऐसे कमेंट्स
सूरत में इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं । एक ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं को देखकर डर लगता है, फायदेमंद तो है लेकिन रिस्क अधिक दिखाई दे रहा है। एक ने लिखा कि कमरे में गाड़ी खड़ी करके कौन चार्ज करता है यार! सबको पता है कि इलेक्ट्रिक है तो थोड़ा दूर ही रखें।.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश ने जुगाड़ में भारत को पीछे छोड़ा, एक रेहड़ी से कई रिक्शावालों को जोड़ा और…
एक अन्य ने लिखा कि इसके घर में आग लगी है और ये वीडियो बना रहा है? एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है कि गाड़ी को खुली जगह में चार्ज करनी चाहिए। एक ने लिखा कि इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं हो रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines