Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक खौफनाक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। यहां एक सड़क पर छात्रों के दो गुटों में लड़ाई हो रही थी। तभी वहां पहुंची एक तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों छात्र कार के बोनट पर उछल कर गिरते हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक छात्र के पैरों से जूते निकल कर हवा में उड़ गए। सड़क पर गिरने के कुछ सेकेंड बाद फिर से उठकर लड़ने लगते हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है।
अभी पढ़ें – इंदौर में बेरोजगारों का भर्ती सत्याग्रह, पैदल मार्च निकाला
एक निजी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं
घटना मसूरी थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्रों के दो गुट झगड़े हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में बीबीए और बीसीए के छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से छात्रों के गुट सड़क पर उतर आए। एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे। तभी सफेद रंग की एक तेज रफ्तार कार लड़ रहे छात्रों की ओर आती हुई दिखाई दी।
देखें खौफनाक वीडियो
टक्कर के बाद गिरे, उठे और फिर लड़ने लगे
कार को देखकर बाकी छात्र तितर-बितर हो गए, लेकिन दो लड़के लड़ते ही रहे। इसी दौरान कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों लड़के हवा में उछलते हुए कार के बोनट पर गिरे। फिर सड़क पर आ गिरे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़के सड़क पर गिरने के बाद फिर से खड़े हुए और लड़ने लगे। वहां मौजूद किसी ने अपने कैमरे से इस पूरे घटनाक्रम को कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कई छात्रों को हिरासत में लिया है
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वीडियो में दिख रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं पुलिस निजी कॉलेज और छात्रों के परिवार वालों से संपर्क कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
11 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
15 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines