Snake in Women Ear Viral Video: सोते वक्त कई बार कुछ कीड़े हमारे नाक या कान में घुस जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सो रही एक महिला के कान में सांप घुस गया। महिला की हालत तो खराब हो ही गई लेकिन साथ में डॉक्टर्स के भी पसीने छूट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लेटी हुई है और डॉक्टर कान में मौजूद एक कीड़े को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के कान में सांप घुस गया है। हालांकि वीडियो कहां का है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
डॉक्टर सांप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सांप निकल ही नहीं रहा है। डॉक्टर कान में कोई दवाई भी डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सांप अपना मुंह खोलता दिखाई दे रहा है लेकिन खींचने के बाद भी वह बाहर नहीं आ रहा है। वीडियो पर कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं लेकिन ये वीडियो बेहद डरावना है।
देखिए वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर सांप कान में घुसेगा तो उसकी पूंछ बाहर की तरफ होगी ना, इसमें तो सांप का मुंह बाहर है। एक अन्य ने लिखा कि क्या कान में घुसकर सांप घूमकर बाहर आ सकता है? एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में कुछ तो गड़बड़ है, सांप को निकालते हुए क्यों नहीं दिखाया गया है? एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो फेक लग रहा है।
यह भी पढ़ें : अपंग बनकर भीख मांग रहा था शख्स, चाचा ने वाइपर से पिटाई कर खोल दी पोल; मजेदार वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो काफी डरावना है, मुझे तो नींद ही नहीं आ रही है। आखिर इस वीडियो का मकसद क्या था, पूरी कहानी पता तो चले। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार ये है क्या? इस वीडियो ने हमारी नींद उड़ा दी है। मुझे तो सोचकर भी डर लग रहा है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर News24 कोई भी दावा और पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines