अपंग बनकर भीख मांग रहा था शख्स, चाचा ने वाइपर से पिटाई कर खोल दी पोल; मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video : वायरल वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग एक शख्स को इसलिए पीट रहा है क्योंकि वह अपंग बनकर भीख मांग रहा था। बुज़ुर्ग की पिटाई के बाद यह शख्स खुद उठकर चलने लगा।

Pakistan Viral Video

Pakistan Viral Video

Viral Video : भीख मांगने वाले अधिकतर लोग शरीर की लाचारी दिखाकर पैसे और मदद मांगते हैं। हालांकि अब इसे व्यापार बना दिया गया है, जिसमें अब लोग फर्जी तरीके से पैसे मांगने लगे हैं। यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सड़क पर रेंगते हुए भीख मांग रहा था लेकिन एक चाचा जी को शक हो गया और उन्होंने इस शख्स को पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटा जब तक ये उठकर चलने नहीं लगा।

अपंग बनकर भीख मांगने पहुंचा शख्स

वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शख्स खुद को अपंग बताते हुए भीख मांगने पहुंचा था लेकिन चाचा को उसको शक हो गया। इसके बाद उन्होंने कैसे ठीक किया, वीडियो में देखिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बैठे एक शख्स को एक बुजुर्ग वाइपर लेकर पीट रहे हैं और खड़े होने के लिए कह रहे हैं।

हालांकि शख्स को अपंग बताते हुए खड़े होने में असमर्थता जताता है। हालांकि बुजुर्ग को पहले से ही पता था कि ये शख्स झूठ बोल रहा है तो उन्होंने उसे डांट लगाते हुए खड़े होने के लिए कहा। हैरानी की बात है कि कुछ देर बाद वह शख्स खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।


वीडियो शेयर कर एक ने लिखा कि चाचा ने अपाहिज मांगने वाले को खड़ा करके नई जिंदगी दी, आप भी ऐसे मांगने वाले को देखें तो नई जिंदगी दे सकते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे ही चाचाओं की जरूरत है देश में। एक ने लिखा कि पाकिस्तान में ऐसे चाचाओं और ठगों की कोई कमी नहीं है। एक ने लिखा कि चाचा ने तो अच्छा इलाज कर दिया। ऐसे चाचाओं  को जरूरत हर देश में है।

एक ने लिखा कि फ्री की खाने की आदत लोगों को इस कदर लग चुकी है कि मेहनत करके लोग खाना ही नहीं खाना चाहते। एक अन्य ने लिखा कि चाचा के वाइपर में जादू है। एक अन्य ने लिखा कि अब ऐसा ना हो कि चाचा के पास लोग अपने अपंग बच्चे लेकर पहुंच जाएं और वाइपर से मारकर उन्हें ठीक करने के लिए कहने लगें ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ