---विज्ञापन---

सोते वक्त महिला के कान में घुस गया सांप, डॉक्टर के भी छूटे पसीने; देखिए वीडियो

Snake in Women Ear Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के कान में सांप घुसा हुआ दिखाई दे रहा है। सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि हम इस वीडियो वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Snake in Women Ear Viral Video: सोते वक्त कई बार कुछ कीड़े हमारे नाक या कान में घुस जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सो रही एक महिला के कान में सांप घुस गया। महिला की हालत तो खराब हो ही गई लेकिन साथ में डॉक्टर्स के भी पसीने छूट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लेटी हुई है और डॉक्टर कान में मौजूद एक कीड़े को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के कान में सांप घुस गया है। हालांकि वीडियो कहां का है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

---विज्ञापन---

डॉक्टर सांप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सांप निकल ही नहीं रहा है। डॉक्टर कान में कोई दवाई भी डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सांप अपना मुंह खोलता दिखाई दे रहा है लेकिन खींचने के बाद भी वह बाहर नहीं आ रहा है। वीडियो पर कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं लेकिन ये वीडियो बेहद डरावना है।

देखिए वीडियो


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर सांप कान में घुसेगा तो उसकी पूंछ बाहर की तरफ होगी ना, इसमें तो सांप का मुंह बाहर है। एक अन्य ने लिखा कि क्या कान में घुसकर सांप घूमकर बाहर आ सकता है? एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में कुछ तो गड़बड़ है, सांप को निकालते हुए क्यों नहीं दिखाया गया है? एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो फेक लग रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अपंग बनकर भीख मांग रहा था शख्स, चाचा ने वाइपर से पिटाई कर खोल दी पोल; मजेदार वीडियो वायरल

एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो काफी डरावना है, मुझे तो नींद ही नहीं आ रही है। आखिर इस वीडियो का मकसद क्या था, पूरी कहानी पता तो चले। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार ये है क्या? इस वीडियो ने हमारी नींद उड़ा दी है। मुझे तो सोचकर भी डर लग रहा है।

---विज्ञापन---

बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर News24 कोई भी दावा और पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 07, 2024 01:05 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola