Viral Video : बरात पर लुटाए 20 लाख रुपये! JCB पर चढ़ नोट उड़ाने का वीडियो वायरल

Viral Video :उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शादी में परिवार वाले नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

Siddharthnagar

Siddharth Nagar News : शादियों का मौसम चल रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि सिर्फ नवंबर और दिसंबर में ही 48 लाख शादियां होने वाली हैं। जब इतनी शादियां होंगी तो कुछ दिलचस्प और चौंकाने वाले मामले सामने आएंगे ही। सिद्धार्थनगर के देवलहवा गांव में शादी के दौरान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है।

शादी में करीब बीस लाख रुपये के नोटों की गड्डियां हवा में उड़ाई गईं। बरात में शामिल लोग छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डियां हवा में उड़ा रहे थे। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग हवा में नोटों को उछाल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, लड़के के घर वाले सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोटों को हवा में उड़ा रहे थे। इसके लिए एक जेसीबी भी बुलाई थी। कुछ इस पर खड़े थे तो कुछ छत पर खड़े थे और नोट उड़ा रहे थे। वहीं कई लोग इन नोटों को बीनने के लिए एकत्रित हुए थे।


यह भी पढ़ें : दूल्हे के निकाह में प्रेमिका ने भेजी अंतरंग तस्वीरें, बर्दाश्त नहीं कर पाई थी बेवफाई

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतने बड़े दानी है तो कुछ गरीब बच्चियों की शादी करवा देते, दिखावा करने से क्या मिला। एक अन्य ने लिखा कि जांच की जानी चाहिए कि इतनी बड़ी रकम आई कहां से? और इसका स्रोत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि इसी पैसे को दान भी तो किया जा सकता था?

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, इतनी बड़ी संख्या में नोट उड़ाना गलत बात है। एक अन्य ने लिखा कि दिखावा इंसान से क्या नहीं करवा रहा है। अगर इसी पैसे को दान में दे देते, या किसी गरीब की शादी करवा देते तो खूब दुआ मिलती।

बता दें कि सिद्धार्थनगर पुलिस ने कहा है कि महोदय, संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ