जब लड़की को देख खराब हुई 'रोबोट की नीयत', सरेआम करने लगा छेड़खानी; कैमरे में सब कुछ हुआ रिकॉर्ड

Saudi Arabia Humanoid Robot : सऊदी अरब के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एंड्रॉइड मुहम्मद” को कवर करने पहुंची पत्रकार के साथ हुई हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग उसे साधारण बता रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं।

Saudi Arabia Robot

सऊदी अरब के रोबोट का वीडिया वायरल

विज्ञापन

Saudi Arabia Humanoid Robot : दुनिया में तेजी से टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, इंसानों के जैसे दिखने वाले रोबोट बनाए जा रहे हैं, जिन्हें कई तरह के कामों के लिए उपयोग किए जाने की योजना है। हाल ही में सऊदी अरब के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट को लॉन्च किया गया। हालांकि इस रोबोट की एक हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं ।

सउदी अरब में बने पहले ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम ‘एंड्रॉइड मुहम्मद” रखा गया है। यह रोबोट दिखने में एक इंसान की तरह है। लॉन्च के बाद एक महिला पत्रकार जब इस रोबोट के पास खड़ी होकर रिपोर्टिंग कर रही थी, तो रोबोट उन्हें गलत तरीके से छूता दिखाई दिया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पत्रकार रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी रोबोट पीछे से उन्हें छूने लगा। इससे वह असहज हो गईं। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी लेकिन कुछ लोगों के कैमरे में रोबोट की हरकत रिकॉर्ड हो गई।

देखिए वीडियो


हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोबोट ने कैसे और क्यों पत्रकार को छूने की कोशिश की। कहीं इसमें कोई गलती तो नहीं है या रोबोट को हैंडल करने वाले ने कोई शरारत तो नहीं की है। सोशल मीडिया पर इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स

एक ने लिखा कि इस रोबोट को किस मकसद से बनाया गया है? एक ने लिखा कि वाकई जांच होनी चाहिए कि आखिर रोबोट ने ऐसा क्यों किया? कैसे वह किसी को गलत तरीके से छू सकता है? एक ने लिखा कि हो सकता है कि इसमें किसी की शरारत हो।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रोबोट का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि उसे महिला रिपोर्टर के साथ छेड़खानी की है। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ