---विज्ञापन---

पानी छूते ही बीमार हो जाती है लड़की, दुनियाभर में केवल 37 लोगों को है ऐसी दुर्लभ बीमारी

What is Aquagenic Urticaria? : 22 साल की इस लड़की को 12 साल की उम्र में इस एलर्जी के बारे में तब पता चला जब कि खुजली की परेशानी लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। तब डॉक्टर ने बताया कि ये एक दुर्लभ बीमारी है, जिससे सिर्फ 37 ज्ञात लोग ग्रसित हैं।

---विज्ञापन---

What is Aquagenic Urticaria? : क्या किसी को पानी से भी एलर्जी हो सकती है? अगर किसी को पानी से एलर्जी हो जाये तो उसकी जिंदगी में बचेगा क्या? कैसे कोई पानी से खुद का बचाव करेगा? लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसे पानी से एलर्जी है, अगर वह पानी से नहा ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है।

पानी से एलर्जी 

22 साल की इस लड़की का नाम लॉरेन मोंटेफुस्को है। इसे पानी से ही एलर्जी है, इसलिए इसने नहाना ही बंद कर दिया। लड़की ने बताया कि पानी से नहाने के बाद उसके शरीर में खुजली शुरू हो जाती है और दाने निकल आते हैं। लड़की ने कहा कि खुजली इतनी अधिक होती है कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

---विज्ञापन---

सिर्फ 37 लोगों को है ये एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया !

लॉरेन मोंटेफुस्को को जो समस्या है उसे एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ 37 ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें लोगों को पानी से एलर्जी की बात सामने आई है। 22 साल की इस लड़की ने बताया कि जब वह नहाती है या पानी के संपर्क में आती है तो उसकी खुजली एक घंटे तक बनी रह सकती है। ऐसा लगता है कि खुजली त्वचा पर नहीं बल्कि अंदर से हो रही है। मैं ना खुजलाने की कोशिश करती हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

यह भी पढ़ें : फूड ब्‍लॉगर की गजब बेइज्‍जती! कचौड़ीवाले के ‘तीखे’ शब्‍दों ने ब‍िगाड़ द‍िया बंदे का जायका, वीड‍ियो वायरल

---विज्ञापन---

12 साल की उम्र में पता चली बीमारी

नहाने की जगह ये लड़की “बॉडी वाइप्स” का इस्तेमाल करती है। लॉरेन मोंटेफुस्को ने बताया कि वह जल्दी से नहाकर शरीर को पोछ लेती है और कपड़े पहन लेती है। शरीर पर पानी का इस्तेमाल कम करना पड़े, इसके लिए सूखे शैम्पू का इस्तेमाल करती हूं। 12 साल की उम्र में ही इस परेशानी का पता चला और डॉक्टर के पास गई, जहां उसे इस एलर्जी के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें : एक की वजह से चली जाती है कई चीटियों की जान, जानिए हैरान कर देने वाला कारण

---विज्ञापन---

लड़की ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उसकी मानसिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ा। वह खुद से ही घृणा करने लगी थी क्योंकि वह ठीक से नहा नहीं पाती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसे एक ऐसे समूह के बारे में पता चला, जो नहाना पसंद नहीं करता। उन लोगों से मिलकर इस लड़की को थोड़ा अच्छा लगा और उनके ग्रुप में शामिल हो गई।

First published on: Mar 05, 2024 07:16 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola