प्रेग्नेंट हुईं सीमा हैदर तो सचिन ने ऐसे किया खुशी का इजहार, वायरल हो रहा है वीडियो

Seema Haider Pregnancy Test : सचिन मीणा और सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखा रही हैं और सचिन से खुशी का इजहार करने के लिए कह रही हैं।

Seema Haider (3)
विज्ञापन

Seema Haider Pregnancy Test : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आईं सीमा हैदर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सीमा हैदर गर्भवती हैं, उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। सीमा हैदर ने सचिन मीणा को इसकी खुशखबरी सुनाई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा हैदर ने सचिन मीणा से खुशी का इजहार करने की बात कह रही हैं।

सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीमा और सचिन दोनों प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लिए हुए हैं। प्रेग्नेंसी किट टेस्ट के रिजल्ट को देखकर सीमा हैदर मुस्कुरा रही हैं और सचिन से कह रही हैं कि तुम फिर पापा बनने वाले हो। सीमा हैदर की बात सुनकर सचिन हैरान रह गया और कहा कि अच्छा जी.. सच्च में…क्या बात है।

Advertisment

सचिन ने ऐसे किया खुशी का इजहार

वीडियो में सचिन से सीमा कह रही हैं कि अब खुशी का इजहार करके दिखाओ। इस पर सचिन ने प्रेग्नेंसी किट को पकड़कर सीने से लगा लिया और सीमा को गले लगाने की कोशिश की। हालांकि सीमा ने सचिन को दूर करते हुए कहा कि आ जा नहीं अब जा जा। सीमा और सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


आपको बता दें कि सीमा हैदर साल 2023 मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। इसके बाद से ही सीमा हैदर भारत और पाकिस्तान में हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। सीमा अपने भारतीय पति सचिन के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन

सीमा हैदर पाकिस्तान में पहले से शादीशुदा थीं और उनके चार बच्चे पहले से ही हैं। चारों बच्चों के साथ वह भारत आ गई थीं जबकि उनका पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में ही है। अब सीमा हैदर पांचवी बार गर्भवती हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ