नहीं खुला दरवाजा तो ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों ने तोड़ डाले शीशे, देखें वीडियो

Viral Video : उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। ट्रेन का गेट लॉक होने के बाद यात्रियों ने कोच के दरवाजे को तोड़ा और कोच को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

Mankapur Railway Station

Viral Video : उत्तर प्रदेश से मुंबई जा रहे लोगों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में चढ़ने के लिए भीड़ उग्र हो गई और ट्रेन को क्षति पहुंचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो मनकापुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 15101 अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन जब मनकापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ ट्रेन में चढ़ने को तैयार थी लेकिन कोच का गेट ही नहीं खुला। ऐसे में यात्री भड़क गए और कोच पर पथराव कर दिया।

पथराव के कारण शीशे टूट गए और ट्रेन में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने सरिए उखाड़ कर गेट को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की इस हरकत से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, नीचे लेटकर उन्होंने अपनी जान बचाई।


यह ट्रेन छपरा से मुंबई जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद RPF और GRP सक्रिय हो गई। GRP गोरखपुर की तरफ से बताया गया है कि मामले का संज्ञान लेकर जीआरपी थाना प्रभारी मनकापुर/ बस्ती को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गरीबों को ध्यान में रखकर भी सरकार को योजना बनानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि उत्तर भारत से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में गजब की भीड़ है लेकिन किसी को ये दिखाई नहीं दे रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या दिन आ गए? नेता, अधिकारी पर गुस्सा दिखाने की जगह आपस में ही मारपीट कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ