Viral Video : ट्रेन में नहीं मिली सीट तो शख्स ने लगाया अनोखा जुगाड़, भन्ना गया लोगों का दिमाग

Indian Railway Viral Video : एक शख्स को जब ट्रेन के अंदर सीट नहीं मिली तो उसने रस्सी से अपनी एक अलग ही सीट बना डाली।  शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है लोगों का कहना है कि जुगाड़ के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं। 

Indian Railway Video Viral
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।  लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन के बाथरूम में बैठकर यात्रा करने पर मजबूर हैं।  इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों का कोई जवाब ही नहीं है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। सारी सीटें लगभग फुल हैं और कुछ लोग खड़े हैं। इसी बीच एक शख्स दो सीट के बीच रस्सी बांध रहा है, वह ऐसा इसलिए कर रहा है, जिससे उस पर बैठकर या लेटकर यात्रा कर सके।

Advertisment

जुगाड़ का वीडियो वायरल

यात्री ने दो सीटों के बीच रस्सी बांधकर जुगाड़ से एक अलग ही सीट तैयार करता दिखाई दे रहा है।  यह वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि भारतीय लोगों के जुगाड़ का कोई जवाब ही नहीं है।  इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आईं हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत में आज का युवा इतना आत्मनिर्भर हो गया है कि ट्रेन में बैठने के लिए खुद की सीट तक बना ले रहे हैं।  एक अन्य ने लिखा कि हमारे देश के रेल यात्री तेजस्वी तो है ही लेकिन साथ में काफ़ी क्रिएटिव और जुझारू भी हैं।

विज्ञापन


एक अन्य ने लिखा कि हमारे देश मे प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उनको सही दिशा देने के लिए एक अच्छी सरकार चाहिए।  एक ने लिखा कि बेचारा क्या करें, टिकट ही इतनी महंगी है।  एक अन्य ने लिखा कि टिकट महंगी है लेकिन मिलती भी तो नहीं है।  टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ