Mumbai Road Accident Viral Video : मुंबई में हुए एक भयावह सड़क दुर्घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग सड़क पार कर रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कार रहीं लड़कियों को ठोकर मार दी।
मुंबई में हुए भयावह दुर्घटना का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि घटना मुंबई के गांवदेवी इलाके में हुई है। सामने आए वीडियो में सड़क पार कर रहे कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच दो लड़कियां और एक लड़का सड़क पार करने लगे। सड़क पार करने के लिए जैसे ही लड़कियों ने कदम बढ़ाया, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी।
बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह जख्मी हुई और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार को हुई है। लड़कियों को ठोकर मारने के बाद कार सवार फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस एक्सीडेंट में शामिल कार को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायल लड़कियों की पहचान ऐशानी जाधव (14) और जान्हवी कनौजिया (14) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : देखते ही देखते ढह गई तीन मंजिला इमारत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
हालांकि इस घटना का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और शिव सेना की प्रवक्ता सुशीबेन शाह घायल लड़कियों से मुलाकात करने नायर अस्पताल भी जाने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines