देखते ही देखते ढह गई तीन मंजिला इमारत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Building Collapsed in Delhi : मामला दिल्ली के कल्याणपुरी का है, जहां एक तीन मंजिला इमरातताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई। सोशल मीडिया पर इमारत के गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Delhi building collapsed

Building Collapsed in Delhi : दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। घटना कल्याणपुरी क्षेत्र की बताई जा रही है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत सड़क पर गिर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

सामने आए वीडियो में कई लोग दूर खड़े होकर इमारत का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इमारत के गिरने के बाद लोग वहां से भागने लगे और चिल्लाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वीडियो में दिल्ली पुलिस के कुछ जवान भी दिखाई दे रहे हैं।

नाले की खुदाई दौरान हुआ हादसा!

बताया जा रहा है कि नाले की खुदाई के कारण इमारत की दीवारों में दरार आ गई थी। इसके बाद घर को खाली करा लिया गया था। इमारत के गिरने से पहले सड़क पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया था। ऐसे में बड़ी घटना को सूझबूझ से टाल दिया गया। हालांकि घटना क्यों और कैसे हुई, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने पहले ही बैरिकेड लगाकर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया था। बैरिकेड के पास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, वो गिर रही इमारत का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

इमारत की हालत को लेकर करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस ने मौके पर जाकर घर को खाली करवा लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ