दूल्हे के सामने जब दुल्हन को 500-500 के नोट थमाने लगा शख्स, यूजर ने लिखा-अय्याशी के लिए...

Wedding Viral Video : शादी में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, लोगों का कहना है कि हमें भी ऐसे ही रिश्तेदार चाहिए।

Viral Video of Groom and Bride

शादी का वीडियो वायरल

Wedding Viral Video: शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की मजेदार हरकतें होती हैं तो कुछ में मेहमान कुछ ऐसा कर देते हैं, जो लोगों को शेयर करने पर मजबूर कर देता है। अब दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके रिश्तेदार को देखकर लोग ‘लालची’ हो रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसे रिश्तेदार हमें भी चाहिए।

विज्ञापन

वीडियो में, शादी के बाद रिसेप्शन में एक कपल स्टेज पर खड़ा है, तभी एक रिश्तेदार वहां पहुंचा और दूल्हे को एक सोने की चेन पहना दी। ये देखकर सब हैरान रह गए। खुद दुल्हन भी हैरत भरी नजरों से देखने लगी। इसके बाद इस शख्स ने अपनी जेब नोटों की गड्डी निकाली और एक एक नोट दुल्हन को देने लगा।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है, दुल्हन को शख्स एक एक कर नोट दे रहा है। इसके कुछ ही देर बाद वह म्यूजिक की धुन पर डांस करते हुए नोटों को हवा में उड़ाने लगा। यह सब देखकर दूल्हा-दुल्हन हंसी नहीं रोक पाए। अंत में वह दोनों को बधाई देकर स्टेज से नीचे उतर गया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि मुझे भी ऐसे ही रिश्तेदार की जरूरत है। एक ने लिखा कि ये तो ऐसे पैसे उड़ा रहा है जिसे लोग अय्याशी करने के लिए बार में उड़ाते हैं। एक ने लिखा कि एक ऐसे ही चाचा की हमें भी जरूरत है। एक ने लिखा कि इस चाचा को मुंडन से लेकर हर फंक्शन में बुलाया जाना चाहिए। फायदा है ।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये दोस्त होगा, रिश्तेदार कभी ऐसा नहीं कर सकते। एक ने लिखा कि दुल्हन भी सोच रही होगी कि इसी तरह नोटों की बारिश होती रहे तो मैंने पूरे दिन यही खड़ी रहूंगी। एक ने लिखा कि चाचा को समझाओ कि ये शादी का स्टेज है कोई डांस बार नहीं। वह गलत समझ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ