Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होने लगता है, जिसपर लोगों की प्रतिक्रिया देखने लायक होती है। अब ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला, जिसपर नेटिजन्स ने कमाल के कमेंट्स किए। अंग्रेजों ने लंबे समय तक भारत पर शासन किया और तब से, जब कभी भी भारतीय यूनाइटेड किंगडम के खिलाफ किसी भी तरह से और कहीं भी पराजित करने में सफल होते हैं, तो इससे भारतीयों को अच्छा महसूस होता है। पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में यूके को पछाड़ भारत हो या यूनाइटेड किंगडम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय, भारतीयों का गौरव कम नहीं रहा है। भारतीय डायस्पोरा भी दुनिया के सबसे बड़े डायस्पोरा में से एक है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब का एक परिवार अपने दूल्हे की शादी लंदन में मनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जहां परिवार के सदस्यों को नाचते हुए देखा जा सकता है, वहीं बैंड बाजा बजाने वाले अंग्रेज हैं।
वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अंग्रेजों से बैंड और ढोल बाजवा रहे हैं पंजाबी, क्लासिक रिवेंज बाय इंडियन्स।’ वीडियो पूर्वी लंदन के बार्किंग शहर का लग रहा है।
और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेें फसलों पर फिर पड़ी मौसम की मार, राहत के इंतजार में अन्नदाता
कुछ ही दिनों में, वीडियो को 141.4K से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने बहुत कमेंट किए और रीट्वीट किए हैं। इस वीडियो को चार हजार के करीब लाइक भी मिले हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ध्यान से देखो घोड़ी वाला बंदा भी अंग्रेज है।’
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
6 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines