Pune Viral Video : पुणे की एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा हुआ कि पूरा ट्रक उसमें समा गया। सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। मामला पुणे के डाकघर परिसर का है। नाले की सफाई करने पहुंचा नगर निगम का ट्रक गड्ढे में डूब गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रक का पिछला हिस्सा धंसने लगा और कुछ देर बाद ही पूरा ट्रक इस सड़क के साथ जमीन में धंस गया। ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, पास में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक नगर निगम का था और नाले की सफाई करने पहुंचा था।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के करीब 20 जवान और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी देर और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रक को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, ट्रक ड्राइवर भी अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि ट्रक का वजन अधिक था और जिस जगह ट्रक धंसा है, वहां पहले कुआं हुआ करता था। कुएं को स्लैब से ढका गया था, वजन अधिक होने की वजह से वह धंस गया। दो क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : मसाज पार्लर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, कभी अरेस्ट नहीं कर पाएगी पुलिस
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग लापरवाही का आरोप लगाकर तंज कस रहे हैं। एक ने लिखा कि हे भगवान। कोई भरोसा नहीं हम जिस भी सड़क पर चलते हैं वो भी कहीं से भी धंस सकती है। एक अन्य ने लिखा कि क्या ऐसा विकास 70 सालों में पहली बार हुआ है कह सकते हैं क्या ? सड़क से सीधा पाताल मार्ग की सुविधा? एक अन्य ने लिखा कि आखिर इतना बड़ा गड्ढा हो कैसे गया? कुआं था तो उसके स्लैब की लगातार जांच क्यों नहीं हुई? कोई इंसान, बस या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती तो जिम्मेदार कौन होता?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines