हाईवे पर दौड़ती कार में चल रही थी अय्याशी, नशे में अर्धनग्न मिले दो युवक और एक महिला

Kanpur News : कानपुर में एक कार जब दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बचाने के लिए कई लोग कार के पास पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर परेशान हो गए। पुलिस ने कार में सवार दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है।

Kanpur Police (1)
विज्ञापन

kanpur News : उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला अक्सर किसी न किसी विवाद में पड़ा रहता है। यहां की पुलिसिंग की चर्चा तो पूरे प्रदेश में होती रहती है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सब हैरान हैं। यहां लोगों ने कार को अय्याशी का अड्डा बना दिया। तेज रफ्तार कार जब डिवाइडर से टकराई तो कार के अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए।

मामला कानपुर के थाना जाजमऊ का बताया जा रहा है। कार में चार लोग सवार थे। कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी तभी डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार का एक्सीडेंट हुआ तो कई लोग मदद करने के लिए दौड़कर कार के पास पहुंचे लेकिन अंदर का नजारा देख सब चौंक गए।

विज्ञापन

कार में एक निर्वस्त्र महिला और दो युवक नशे की हालत में थे। हैरानी की बात ये है कि चार छोटे बच्चें भी मौजूद थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, तलाशी में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

कार में सवार महिला और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात को एक तेज रफ्तार कार जाजमऊ से रामादेवी की तरफ जा रही थी। जेके कॉलोनी चौराहे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के अनुसार जब उन्होंने कार में देखा तो एक महिला और दो युवक नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था मे मिले। महिला के चार छोटे बच्चे भी कार में ही बैठे मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन वह नशे की हालत में होने के चलते कुछ बोल नही पा रही थी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह ताड़बगिया जाजमऊ के निवासी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है। महिला के होश में आने पर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ