Cow Dung Used As Fuel :बढ़ते पेट्रोल के दाम पर खूब राजनीति होती है। महंगाई से परेशान लोग सरकार बदलने की बात करते हैं। पेट्रोल के दाम 100 का आंकड़ा कई बार पार चुका है। अब लोग पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो रहे है। इसी बीच एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि गोबर गैस से ही बाइक दौड़ा दी। अब इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो दिखाई दे रहा है कि शख्स एक प्लास्टिक की बोतल को बाइक से बांध रखा है, वहां से एक पाइप गाड़ी के फ्यूल टैंक तक गया है। प्लास्टिक के बोतल में शख्स ने गोबर भरा हुआ है और उसमें से निकलने वाली गैस से बाइक चल रही है। शख्स ने बताया कि उसका यह आईडिया देखकर गाँव के तमाम लोग भी इस जुगाड़ को अपना रहे हैं।
शख्स बता रहा है कि इसके लिए वह गोबर को प्लास्टिक की बोतल में भरकर लगभग एक महीने के लिए रखता है। इसके बाद वह जब इसमें गैस बन जाती है तो उसे उपयोग में लेता है। शख्स ने कहा कि इसके लिए वह दस बोतलों का उपयोग करता है, एक दिन में एक बोतल खर्च हो जाता है और इससे प्रतिदिन पेट्रोल में खर्च होने वाले 100 रुपये बचा रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा कि यह वीडियो फेक है, क्योंकि इस वीडियो में शख्स ने ना तो अपना नाम बताया है और ना ही गाड़ी का नंबर, अगर सब ठीक था तो नाम और नंबर छुपाने की क्या जरूरत थी? एक ने लिखा कि बोतल में गैस तो है लेकिन क्या सच में ये बाइक गोबर गैस से चल रही है, इसका कोई सबूत नहीं है।
यह भी पढ़ें : बजट पर ऐसा क्या बोले थे रामदास आठवले, अब वायरल हो गया वीडियो
एक ने लिखा कि गोबर गैस से खाना बन सकता है, बिजली जल सकती है तो शायद बाइक भी चल जाए। एक ने लिखा कि देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाने वाले लोग भरे पड़े हैं। एक ने लिखा कि समाज में इतना झूठ फैल चुका है, यह बात दिमाग में घुस ही नहीं रही है कि ये सच हो सकता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines