Person is experimenting with eating raw chicken: दुनिया में अजीबोगरीब काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई बार प्रयोग करने के लिए तो कई बार फेमस होने के लिए लोग कुछ ऐसा करने लगते हैं जिसे किसी भी तरह से सामान्य नहीं कहा जा सकता। ऐसा ही काम एक शख्स कर रहा है। वह पिछले 16 दिनों से कच्चा चिकन खा रहा है। उसका कहना है कि कच्चा चिकन खाने का यह प्रयोग तबतक करता रहेगा जबतक उसके पेट में दर्द न हो जाए या वह बीमार न पड़ जाए।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस शख्स का नाम जॉन है। इतना ही नहीं वह कच्चा चिकन खाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करता है। इसका नाम उसने ‘रॉ चिकन एक्सपेरिमेंट’ दिया है। वीडियो में वह कच्चे चिकन के साथ जूस पी रहा है और कच्चे अंडे खाता दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें-Chile Forest Fires: चिली के जंगलों में भीषण आग से मची तबाही, 99 लोगों की मौत, सड़कों पर मिल रहीं लाशें
क्या कहा शख्स ने
शख्स का कहना है कि उसे कुछ न कुछ नया और अलग करना अच्छा लगता है। जब लोग उसे कुछ नहीं करने के लिए कहते हैं तो उस काम में उसकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। 16वें दिन किए पोस्ट में वह मजाकिया ढंग से अपनी बात कहते हुए दिखाई दे रहा है।
शख्स ने बताया कि प्रयोग के 16वें दिन तक पहुंचना पागलपन है। अब तक मेरा हर मल ठोस रहा है। यहां वह नहीं जिसकी हमें आशा थी। सौभाग्य से चिकन खाने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं। वहीं उसे इस वजह से अभी तक कोई दिक्कत नहीं हुई है।
जॉन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, मैंने आज समुद्र तट पर सैर के दौरान अपना भोजन करने का फैसला किया। वहीं सोशल मीडिया यूजर उटपटांग हरकत और अजीबोगरीब चैलेंज के इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, तुम्हें इसे सीजन करने की अनुमति है। एक अन्य यूजर ने इसके स्वाद के बारे में पूछा।
ये भी पढ़ें-Pakistan Election 2024: चुनावी मैदान में कौन से दिग्गज ठोक रहे ताल? किसकी बन सकती है सरकार
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
37 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines