सिर के ऊपर से मुर्गा घुमाया तो दूल्हा पछताया, अंधभक्त के वायरल वीडियो पर कमेंट-सरप्राइज गिफ्ट

Wedding Funny Viral Video: दूल्हे के सिर पर मुर्गा घुसाते वक्त सब गंदा हो गया। वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Funny Wedding Viral Video

मुर्गे ने दूल्हे के कपड़ों को कर दिया खराब

Wedding Viral Video:  शादी के दौरान कई रस्मे निभाई जाती हैं। हर धर्म, जाति के लोगों की अपनी अपनी रस्में होती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे के सिर पर एक शख्स मुर्गा घुमा रहा है लेकिन इसी दौरान मुर्गे ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे दूल्हे का पोपट हो गया।

वीडियो में एक दूल्हा और कई अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। कोई दूल्हे के सिर पर पैसे घुमा रहा है तो कोई अन्य रस्में  निभा रहा है लेकिन एक शख्स मुर्गा लेकर पहुंच गया और दूल्हे के सिर के चारों तरफ घुमाने लगा लेकिन मुर्गे ने इस दौरान ऐसी हरकत कर दी, जो दूल्हे को बिलकुल पसंद नहीं आई होगी।

जैसे ही शख्स ने मुर्गे को हाथ में टांगकर दूल्हे के सिर पर घुमाया तो मुर्गे ने बीट कर दिया। इससे दूल्हे के कपड़े गंदे हो गए । दूल्हे ने बचने की कोशिश की लेकिन वह बच नहीं पाया। बताया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान का है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है, मुर्गे ने आशीर्वाद दिया है । एक ने लिखा कि अंध भक्त दुनिया के हर कोने में और हर धर्म में पाए जाते हैं। एक ने लिखा कि दूल्हे की शक्ल देखकर लग रहा है कि आज शाम को ही वो इसे पकाकर खा जाएगा। एक ने लिखा कि मुर्गे की हरकत से अन्य लोग कितने खुश दिखाई दे रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुर्गे ने तो शादी का सरप्राइज गिफ्ट दे दिया। एक ने लिखा कि ये कौन सा रिवाज है भाई? जिस तरह मुर्गे को टांगा हुआ है, वही किया जो वो कर सकता था। एक अन्य ने लिखा कि दूल्हे का मोये मोये हो गया यार। एक ने लिखा कि अब इस मुर्गे वाले को कोई नहीं बुलाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ