Viral Video: लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में एक नया किस्सा सामने आया है, जहां दो महिलाएं एक ई-रिक्शा ड्राइवर को घूसे, थप्पड़ों और चप्पलों से नजर आई हैं। इस लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाई है और उचित कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि ये वीडियो लखनऊ का है और इसपर 50000 से ज्यादा व्यूज है।
वीडियो पर एक्स यूजर्स ने अलग अलग कमेंट करके रिएक्शन दिए हैं। कमेंट में लोगों ने कहा कि ऐसी महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वायरल हुआ वीडियो
लखनऊ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं ई-रिक्शा चालक को किराए के पैसे को लेकर पीटती नजर आ रही हैं। उन महिलाओं ने उस ड्राइवर को घूंसे और थप्पड़ों से मारा। महिलाओं और ड्राइवर के बीच की इस लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है। ये घटना लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में सड़क के किनारे हुआ था।
आप इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच को देखा जा सकता है। बता दें कि एक महिला ने ई-रिक्शा चालक की गर्दन भी पकड़ ली, वहीं दूसरी महिला उसपर थप्पड़ों की बौछार करती नजर आई है। महिलाओं के हमले से बचने के लिए रिक्शा ड्राइवर उनको दूर धकेलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। यहां देखें वीडियो-
चप्पल से की पिटाई
ये सिलसिला यहीं नहीं रुका, एक महिला ने अपना बैंग सड़क पर रखकर ई-रिक्शा ड्राइवर की टी-शर्ट को पकड़ लिया, वहीं दूसरी महिला ने अपनी एक चप्पल उतारी और उसे हाथ में पकड़कर ई-रिक्शा ड्राइवर को किनारे धकेल दिया।
एक आदमी को वीडियो बनाते देख ड्राइवर ने कहा कि हां हां बना लो वीडियो। वहीं महिला के चिल्लाने पर वह कहता है कि हां अब तुम मारो।’ इसी बीच महिला चिल्लाती है ‘ गाली देगा?’
यह भी पढ़ें – Video: बिना हेलमेट स्कूटर चलाने पर ट्रोल हुई बच्ची, यूजर्स ने पिता को बताया लापरवाह
पुलिस करती है कार्रवाई
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदमी अपने आस-पास के लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहता है। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। एक्स पर रिएक्शन देते हुए, लखनऊ पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष अमीनाबाद पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो पर मिलें रिएक्शन
एक यूजर ने कहा कि लखनऊ में ई-रिक्शा चालक यात्रियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। अगर वे किसी महिला या लड़की को बैठे हुए देखते हैं, तो वे अनुचित गाने भी बजाते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘लोगों को मीटर के साथ ई-रिक्शा लेना चाहिए और अधिक शुल्क के लिए किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उसी हिसाब से भुगतान करना चाहिए।’ एक यूजर ने कहा , “ऐसी महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती हैं और कई पीड़ित महिलाओं के रास्ते में बाधा उत्पन्न करती हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
13 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
17 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines