Video: बिना हेलमेट स्कूटर चलाने पर ट्रोल हुई बच्ची, यूजर्स ने पिता को बताया लापरवाह

Video: सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों के कई वीडियो वायरल होते हैं। जिनको देखकर कभी-कभी लगता है कि इस तरह के काम करने की उनकी उम्र है क्या? ऐसा ही एक नया वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

Child Girl Viral

Video: कई महीने पहले एक 17 साल के लड़के ने अपनी गाड़ी से एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस मामले पर काफी बवाल हुआ, नाबालिग की ड्राइविंग को लेकर आक्रोश का माहौल बन गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्कूटी चलाती दिख रही है। इस वीडियो में लड़की के पीछे उसके पिता भी बैठे दिख रहे हैं। ये वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

स्कूल की ड्रेस में बच्ची ने चलाई स्कूटी

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटी पर नजर आ रही है। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि ये स्कूल से वापस आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे कैप्शन दिया ‘छत्रपति संभाजीनगर से चौंकाने वाली तस्वीर’। इस वीडियो के वायरल होने की वजह ये है कि यहां पर बच्ची स्कूटी ड्राइव कर रही है। इस दौरान न तो उस बच्ची ने हेलमेट पहन रखा है और न ही उसके पिता ने। बच्ची के पीछे बैठे पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो के सामने आने के बाद बहुत से यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई ने इसे पिता की लापरवाही बताया। एक यूजर ने लिखा ‘कृपया अपने बच्चे से नफरत न करें। माता-पिता को जिम्मेदार होने की जरूरत है। दूसरा लिखता है ‘इसी की वजह से इतने हादसे होते हैं। एक ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि यह किस तरह की पेरेंटिंग है? तीसरे ने सेफ्टी पर सवाल उठाते हुए लिखा हेलमेट कहां है सर? न खुद पहनना न बेटी को पहनना है। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ लोगों इस वीडियो को अपना प्यार भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ